Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

खास : माह-ए-रमजान रहमत व बरकत का महीना है

जनवाद टाइम्स इटावा 16 May 2019

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
RAMJAN

इस्लामी कलैन्डर के मुताबिक अरबी माह का नौवा महीना रमजानुल मुबारक का महीना होता है। यह रहमत व बरकत वाला महीना है। इस माह में रब की जानिब से मुकदस किताब (पवित्र ग्रन्थ) कुरान नाजिल किया गया। रमजान के महीने में अल्लाह के रसूल के फरमान के मुताबिक जन्नत के दरवाजे खोल दिये जाते है और जहन्नुम के दरवाजे बन्द कर दिये जाते है। इसके साथ ही इस माहे मुबारक की बरकत से हर फर्ज इबादतो के बदले सौ गुना नेकियां नामें आमाल में लिख दी जाती है। रोजा केवल भुखे प्यासे रहने नाम नही है बल्कि इस माह मुबारक में अपने नफ्स को हर बुराई से रोकते हुए नेक कामो को किये जाने नाम रोजा है रमजान महीने का रोजा हर बालिग मोमिन मुस्लमान पर फर्ज है। रमजान का महीना बेहद पाक व रहमत वाला महीना है। रोजदारो को अपने नफ्स के साथ-साथ आंख, हाथ, दिल व जुबान से कुछ भी बुरा करने से परहेज करना चाहिए। रमजान के कुरान का महीना कहा जाता है। रमजान महीने की शुरूआत होते ही यानि चांद रात से ही नमाजे एशा के बाद विशेष नमाज बीस रकाअत की नमाजे तरावीह अदा की जाती है। अल्लाह इस महीने में रहमतो की बारिश करता है। कुरान में आया है कि ए ईमान वालो तुम पर रोजा फर्ज किया गया है। ताकि तुम परहेजगार बनों, रमजानुल मुबारक को अल्लाह का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में पूरे तीस दिनों तक हाफिज कुरान पढते व लोग सुनते है। जिसे नमाजे तरावीह कहा जाता है रमजानुल मुबारक को तीन अशरा (भागो) में बांटा गया रमजान का पहला अशरा एक से दस रमजान का है इसमें रहमतो की बारिश होती है। ग्यारह से बीस रमजान तक जहन्नुम से निजात पाने का व अंतिम अशरा में 21,23,25,27,29 मुकदस व पाक राते है। जिन्हे सब कद्र की रात कहा जाता है। इन रातो की इबादत हजार महीनो से बेहतर है। रमजानुल मुबारक के महीने से हर दौलतमन्द लोगो को अपने माल का 2.5 फीसद जकात गरीब मिस्कीन, जरूरतमन्द एवं मदारिस को देना फर्ज है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: आगरा: शमशाबाद रोड की श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भक्तो ने लगाए जयकारे
Next: कार्यकर्ता खुद प्रत्याशी मानकर घर-घर जाकर वोट मांगे: राज बब्बर

 

राशिफल

News Archive

सप्तधारा कुंड में मृत पड़ी मछलियां और गंदा पानी
  • Health
  • Etawah

सप्तधारा कुंड में सैकड़ों मछलियों की मौत, गंदगी और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026
जसवंतनगर में महिला सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर पहुंची पुलिस टीम
  • Crime
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026
बसरेहर में रामनवमी भंडारे में प्रसाद लेते श्रद्धालु
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

बसरेहर में रामनवमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026
जैनपुर नागर में गौतम बुद्ध जन्म कथा सुनते श्रद्धालु
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

गौतम बुद्ध जन्म कथा से गूंजा जैनपुर नागर, “बौद्ध भीम गाथा” में श्रद्धालु हुए भावविभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026

Latest News

  • सप्तधारा कुंड में सैकड़ों मछलियों की मौत, गंदगी और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह
  • एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस
  • बसरेहर में रामनवमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • गौतम बुद्ध जन्म कथा से गूंजा जैनपुर नागर, “बौद्ध भीम गाथा” में श्रद्धालु हुए भावविभोर
  • अम्बेडकरनगर में अनोखी घटना: गाय ने दिया जुड़वा बछिया-बछड़े को जन्म, दुग्ध व्यवसायी के घर खुशियों की लहर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d