आगराउतरप्रदेशविधि जगत

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया प्रधानमन्त्री मोदी जी का जन्मदिन, 14 से 20 तारीख तक चलेगा सेवा सप्ताह

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया प्रधानमन्त्री मोदी जी का जन्मदिन।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का प्रयास किया गया।

इसी कङी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाह क्षेत्र के बटेश्वर में शिव मंदिर श्रृंखला पर सफाई अभियान चलाया और मंदिर परिसर में फैली गंदगी को साफ किया गया।

सफाई करने के बाद मंदिर प्रांगण में रह रहे साधु संतों और निराश्रितों को फल बाँटे।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता रामबरन कुशवाह ने किया और इस अवसर पर मानवेन्द्र सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह,मुदस्सिर हुसैन,विनोद सिंह,महेश कठेरिया, वीरेन्द्र त्यागी,शिव कुमार,मयंक,कैलाश आदि लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम 14 से 20 तारीख तक चलेगा।

 

 

 

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स