Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

दुकान के विवाद में पुत्र ने अपने दोनों वेटों के साथ मिलकर अपने माता पिता पर कुल्हाडी से हमला बोलकर पिता का कत्ल, गांव में पसरा सन्नाटा

जनवाद टाइम्स 19 January 2020
IMG_20200119_214536
Share News
       

संवाददाता रनवीर सिंह : रिश्तों का कत्ल,संपत्ति के विवाद में पुत्र ने अपने वेटों के साथ मिलकर की पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या। आज के दौर में रिश्तों का खून पानी होता जा रहा है। संपत्ति के लिए अपने ही अपनो के खून के प्यासे होते जा रहे हैं। शनिवार की दोपहर बाह के पुरा जसोल में दुकान के विवाद में पुत्र ने अपने दोनों वेटों के साथ मिलकर अपने माता पिता पर कुल्हाडी से हमला बोलकर पिता का कत्ल कर दिया। जबकि मां को पुलिस ने गंभीर हालत में सीएचसी बाह पर भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुरा जसोल गांव के 70 साल के डालचन्द्र पुरवंशी अपनी 68 साल की पत्नी रामकली के साथ रह रहे थे। उनका बडे बेटे राम शंकर से दुकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। राम शंकर ने शनिवार की सुबह दुकान खाली भी कर दी।दुकान खाली कराये जाने से बौखलाया राम शंकर अपने वेटों अमित और अजीत के साथ शाम साढे तीन बजे लाठी, डण्डे और कुल्हाड़ी से लैस होकर घर में घुस गये। कुल्हाडी से कई वार कर डालचन्द्र पुरवंशी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। वहीं पर मौजूद मां रामकली के सिर पर भी कुल्हाडी से प्रहार कर दिये। वह जान बचाकर चीख पुकार मचाती हुई भागी , मौके पर पास पडौस के लोग पहुंच गये। यह देख हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने घायल राम कली को एम्बुलेंस के जरिये सीएचसी बाह पर भर्ती कराया था। जहां से एसएन आगरा भेज दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

IMG 20200119 214453

दूसरे बेटे कुलवीर सिंह की तहरीर पर बाह पुलिस ने राम शंकर और उसके पुत्रों अमित, अजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दविश दी है। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम राजेश सोनकर, सीओ बाह रितेश कुमार सिंह ने भी अपने की। चार दिन पहले भी की थी मारपीट, पुलिस ने किया था शांति भंग में चालान  ।

डालचन्द्र पुरवंशी का कुछ दिन पूर्व भी दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था।, विवाद में मारपीट हो गई थी। जिसकी शिकायत रामकली ने पुलिस से की थी। पुलिस ने डालचन्द्र पुरवंशी , राम शंकर, अजीत, अमित को मौके से पकडा था। दुकान खाली करने की हामी भरे जाने पर उनमें समझौता हो गया था। इसीलिए पुलिस ने चारों का शांति भंग में चालान किया था। समझौते के मुताबिक राम शंकर ने दुकान खाली भी कर दी थी।

IMG 20200119 214536

हत्या के कारण फरेरा गांव जसोल पुरा की गलियों में फैला सन्ना टा आरोपी के घर मे लटका ताला।जिले के कप्तान बबलू कुमार और अन्य अधिकारियों ने गांव के लोगों से जाकर मौके पर पहुंच कर ली जान कारी । भय के चलते ग्रामीण घर मे कैद।

Post navigation

Previous: केजरीवाल का प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 गारंटी घोषणा पत्र : दिल्ली की चुनावी राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज
Next: जनपद प्रतापगढ़ में ग्राम पंचायत के प्रधानों/सदस्यों तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.