Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

छठा चरण: 10.16 करोड़ वोटर तय करेंगे 979 उम्मीदवारों की किस्मत

जनवाद टाइम्स इटावा 11 May 2019
lok
Share News
       

Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोटिंग के लिए 1 लाख 13 हजार 167 बूथ बनाए गए हैं, जबकि 10 करोड़ 16 लाख वोटर इस चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं छठे चरण के बाद सिर्फ एक चरण का चुनाव बाकी रह जाएगा। छठे चरण में 10.86 फीसदी सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। 2014 में इन 59 सीटों पर 64.21 फीसदी वोट पड़े थे।छठे चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या कम है. इस चरण में 979 उम्मीदवारों में से सिर्फ 83 यानी की 9 फीसदी ही महिला उम्मीदवार हैं. पांचवें चरण में अब तक सबसे ज्यादा 12 फीसदी महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी हैं। सीटों के लिहाज से देखा जाए तो बीजेपी इस चरण में सबसे बड़ी पार्टी नज़र आती है। बीजेपी को 2014 में इस चरण की 59 सीटों में से 44 सीटों पर जीत मिली थी. इतना ही नहीं दो सीटों पर बीजेपी के सहयोगी भी जीतने में कामयाब हुए थे।चौथे और पांचवें चरण की तरह कांग्रेस की हालत इस चरण में भी कमजोर दिखाई देती है। 2014 में कांग्रेस चौथे और पांचवें चरण की तरह छठे चरण में भी सिर्फ दो ही सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। 2014 में इन 59 सीटों पर बीजेपी के बाद ममता बनर्जी की पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हुई थी. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली थी. 2014 में आईएनएलडी को दो और एसपी को एक सीट पर जीत मिली थी.

Post navigation

Previous: अभिनेता अरुण बख्शी भाजपा में शामिल….
Next: आगरा: मतगणना की तैयारियों में आयी तेजी, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम….

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.