किसान के घर से भैंस हुई चोरी, गृह स्वामी ने बटेश्वर पुलिस चौकी पर दी तहरीर

IMG_20191028_094050
Share News

संवाददाता सुशील चंद्र : किसान के घर से भैंस हुई चोरी । कस्बा बाह के गॉंव छोटा पुरा निवासी किसान कम्मोद सिंह की भैंस बीती रात तीन बजे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गयी ।रात में खट पट होने पर गृहस्वामी की आँख खुल गयी तो उसने देखा कि उसकी भैंस बाँधे गयी जगह पर नही है तो उसने शोर मचाया शोर सुनते ही आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए ।

IMG 20191028 094050

लोगों ने रात में ही काफी खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। भैंस स्वामी कम्मोद ने चोरी की तहरीर बटेश्वर चौकी पर देकर भैंस खोजने की सिफारिश की है।

Trending News