मेरठ न्यूज: वेस्ट मैटेरियल से बच्चो ने बनाई विभिन्न प्रकार की चीजे।

WhatsApp Image 2022-05-26 at 8.43.39 PM
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

शासन के आदेशानुसार ग्रीष्म कालीन अवकाश के चलते सरकार द्वारा स्कूलों में लगभग एक हफ्ते का समर कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य यह रहा की समर कैंप के माध्यम से बच्चे विभिन्न प्रकार की कला सीख सके। जो की उनके आने वाले भविष्य में बहुत काम आयेगी। इससे आने वाले समय में नारी शक्ति आत्म निर्भर बन सकेगी। और अपना मुकाम हासिल कर सकेगी। इसी उद्देश्य आज मेरठ शहर के बुढ़ाना गेट क्षेत्र के अंतर्गत सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के बीच वेस्ट मैटेरियल से पोस्टर (पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, नारी शक्ति), डांस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो ने बहुत सुंदर सुंदर विभिन्न प्रकार के वेस्ट मैटेरियल से पोस्टर मेकिंग किए। छोटे छोटे बच्चो के द्वारा बनाए गए पोस्टरों ने सबका मन मोह लिया। साथ समर कैंप में छात्राओं को मेहंदी, पार्लर आदि का कोर्स भी करवाया गया। ताकि बच्चे आगे चल कर आत्म निर्भर बन सके। समर कैंप के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनमोहनी मैम आदि शिक्षकाए मौजूद रही। प्रिंसिपल मनमोहनी मैम ने बच्चो का मार्गदर्शन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

You may have missed