मेरठ न्यूज: गरीब कन्याओं का विवाह कराया।

Meerut News: Got poor girls married.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

जैसा कि देशभर में कितने ही ऐसे परिवार है। जो गरीबी रेखा से ऊपर है। जिनके पास किसी प्रकार का कमाई का साधन नही है। ये लोग ना जाने कैसे कैसे मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पाल रहे हैं। ऐसे बच्चो की पढ़ाई घर का खर्चा और ऊपर से बेटी की शादी जैसी समस्या इनके सामने खड़ी रहती है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दिया जा रहा है। लेकिन गरीब परिवार की बेटी को कोन देगा सहारा। कोन सवारेगा इनकी जिंदगी। कोन लायेगा इनके चेहरे पर मुस्कान। इस परेशानी का थोड़ा सा समाधान करने के लिए कुछ लोगो ने अपना हाथ इनकी ओर बढ़ाया। वो है साथ वेलफेयर सोसाइटी। इसी क्रम में साथ वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा गरीब कन्या विवाह हेतु आशीर्वाद स्वरूप सहयोग प्रदान किया गया। जिसमें गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। और उनको खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने का आशीर्वाद दिया गया। इस संस्था के और भी विवाह कराए गए हैं। वो बेटियां आज अच्छे से अपना जीवन व्यतीत कर रही है। इस पुण्य कार्य में अमित अग्रवाल बुलंदशहर वाले, साधना शर्मा, ऋषभ, रीना चिकारा, महेंद्र अरोड़ा, निशा सक्सेना, अमर शर्मा, रेखा शर्मा, चित्रवीर,सुधा अरोड़ा, संदीप श्रीवास्तव व सीमा श्रीवास्तव द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा वर वधु को आशीर्वाद दिया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Trending News