Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बसई अरेला आगरा में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली , एक की मौत , तीन दर्जन घायल

जनवाद टाइम्स 11 November 2019
IMG_20191111_125350
Share News
       

 संवाददाता रणवीर सिंह : बसई अरेला आगरा में टक्कर के बाद पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली , एक की मौत , तीन दर्जन घायल, थाना बसई अरेला क्षेत्र के गुर्जा रामजस मैं यह घटना घटित हुई है। बसई अरेला के बाह  आगरा हाईवे मार्ग पर फ़तेहाबाद से बटेश्वर पूजन के लिए जा रही  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आलू से लदे ट्रैक्टर ने भीषण की टक्कर मार दी।  जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी ।

Screenshot 2019 11 11 12 54 00 285 com.whatsapp

और श्रद्धालुओं  में चीख-पुकार मच गई।  करीब 3 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को

IMG 20191111 125350

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया । पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।   घटना रविवार रात्रि करीब 10 बजे की है । जानकारी के अनुसार थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरना निवासी प्रेम सिंह ने एक नया ट्रैक्टर खरीदा था।  प्रेम सिंह अपने नए ट्रैक्टर को पूजन के लिए अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ तीर्थ धाम बटेश्वर जा रहे थे । बाह आगरा हाईवे मार्ग पर थाना बसई अरेला क्षेत्र के गुर्जा रामजस के पास आलू से लदे ओवर लोड ट्रैक्टर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से भीषण टक्कर मार दी । जिससे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटी । जिससे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में चीख-पुकार मच गई । चीखपुकार की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े । ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम व पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही सीओ पिनाहट बीएस वीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला । ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के चलते करीब 3 दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए । और 10 वर्षीय किशोर पिंटू पुत्र वृन्दावन निवासी गाँव वरना थाना फतेहाबाद की मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया । जहां से डॉक्टरों ने सभी घायलो  की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया । वहीं पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

ये  हुए घायल ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बीनू कुमारी पुत्री प्रेम सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी वरना ,  पार्वती पत्नी सियाराम उम्र 40 वर्ष वरना , करन पुत्र राजकुमार निवासी नगला बिहारी उम्र 12 वर्ष , दाखो पत्नी विजय कुमार निवासी बीधापुरा उम्र करीब 30 वर्ष , मालो उम्र 14 साल वरना ,  विजय उम्र 30 वर्ष बीधापुरा ,  सविता उम्र 16 वर्ष वरना ,  बृजेश उम्र 24 वर्ष ,  शकुंतला उम्र  40 वर्ष सहित  करीब 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से आगरा  भिजवाया  दिया है।
वहीं इस मामले में सीओ पिनाहट बीएस वीर का कहना है कि बसई अरेला में आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी । जिसमें  एक किशोर की मौत हो गई है।  करीब 3 दर्जन लोग घायल हुए हैं । उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में उपचार के लिए भिजवा दिया है।

Post navigation

Previous: जिला मोहर्रम कमेटी फिरोजाबाद ने सरकार की आमद मरहवा आका की आमद मरहवा जुलूस. ए. मोहम्मदी
Next: लालगंज प्रतापगढ़ हत्या के अभियोग में वांछित 25 हजार रू0 का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.07.05 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.05.20 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : वैशाली में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम, कार्ल मार्क्स को याद कर मजदूर अधिकारों पर हुआ मंथन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Bihar News : वैशाली में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम, कार्ल मार्क्स को याद कर मजदूर अधिकारों पर हुआ मंथन
  • Bihar News : 19 मई से पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर, अब गांव में ही होगा जन समस्याओं का समाधान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.