Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र- छात्राओं को मिली बड़ी राहत, बोर्ड परीक्षा 2020 फॉर्म की तिथि 5 सितंबर तक बढ़ी।
  • Breaking News

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र- छात्राओं को मिली बड़ी राहत, बोर्ड परीक्षा 2020 फॉर्म की तिथि 5 सितंबर तक बढ़ी।

जनवाद टाइम्स 25 August 2019

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Screenshot_2019-08-25-02-40-01-335_com.android.chrome

प्रयागराज :       यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रस्तावित परीक्षा 18 फरवरी 2020 के लिए आवेदन की तिथि 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से सूचना में कहा गया है कि ₹100 विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थियों के विवरण 5 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं।

Screenshot 2019 08 25 02 40 01 335 com.android.chrome

संस्था के प्रधानाचार्य दशवी  10वीं और 12वीं में परीक्षा शुल्क के साथ विद्यार्थियों का प्रवेश 5 सितंबर तक ले सकते हैं। बोर्ड के द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आवेदन  तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड के द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यूपी बोर्ड के वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने के बाद चेक लिस्ट के माध्यम से संस्था के प्रधानाचार्य छात्र छात्राओं के नाम, माता- पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय आदि का मिलान 6 से 10 सितंबर तक रात 12:00 बजे तक कर वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। सूचना में बोर्ड की ओर से निर्देश है कि छात्र -छात्रा के पंजीकरण के विवरण पर अभिभावक, कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य को हस्ताक्षर भी करना अनिवार्य है। बोर्ड के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि छात्र-छात्रा, माता पिता के नाम में गलती होती तो, इसके लिए संयुक्त रूप से अभिभावक, कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। आवेदन ऑनलाइन विवरण में संशोधन की तिथि 11 से 20 सितंबर सुनिश्चित की गई है। बोर्ड की ओर से संस्था प्रधान को छात्रों के आवेदन का विवरण 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजने को कहा गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए पहले यह तिथि 16 अगस्त निर्धारित थी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: आगरा में यमुना नदी उफान पर, आस-पास के गांव में बाढ़ का खतरा, बटेश्वर बाह में प्रशासन मुस्तैद
Next: बाह आगरा में मजदूर का मकान गिरने से हजारों का नुकसान

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d