मेरठ न्यूज: चुनाव प्रचार में अंजली तोमर के साथ पहलवान बबीता फोगाट उतरी मैदान में।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल करने हेतू जनता से अपील करने हेतु मैदान में उतरी श्रीमती अंजली तोमर व पहलवान बबीता फोगाट। भाजपा के समर्थन में उतरी इन दोनो महिलाओं का जनता ने तहे दिल से स्वागत किया। दोनो महिलाओं का जनता ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया। क्षेत्र की महिलाओं, बहनों, बुजुर्गो, युवाओं ने अपना समर्थन बीजेपी को देने का वादा किया। नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए दोनो महिलाओं ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहरी क्षेत्रों में व हवाई पट्टी व गांव गांव में जाकर जनसंपर्क किया। और बहुमत से सरकार बनाने की अपील की गई। गांव में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि शहर और गांव की किसी भी महिला या बहन बेटी को किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो हम सब आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। हम अपने समाज की किसी भी महिला को किसी भी पीड़ा से ग्रसित नही होने देगी।