संवाददाता: मनीष गुप्ता
बच्चो को चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, डांस, मेहंदी, कुकिंग और हैंड मेड चीजों के प्रति जागरूक करने हेतु स्कूल/कॉलेजों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी प्रतियोगिताओं में बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और न्यूज पेपर, झाड़ू की सीक और बाकी की वेस्ट मैटेरियल वाली चीजों से विभिन्न प्रकार के गुलदस्ते, पोस्टर, हट आदि चीजों का निर्माण किया। जो की देखने में बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। और साथ ही छात्राओं को खाना बनाने के विषय में भी समझाया गया था। जिसके बाद आज बच्चो ने अलग अलग प्रकार से खाने की विभिन्न प्रकार की डिश तैयार की। जो की खाने और देखने में बहुत ही सुन्दर लग रही थी। साथ ही बच्चो को मेहंदी लगाना भी सिखाया जा रहा है। बच्चो ने हाथो पर बहुत ही सुन्दर सुन्दर डिजाइन बनाएं। ताकि आगे चल कर यह उनके काम आ सके। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ अंजली प्रकाश मैम व अन्य अध्यापिका भी उपस्थित रही। सभी आद्यापिकाओ ने बच्चो का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और साथ ही प्रिंसिपल डॉ अंजली प्रकाश मैम ने बच्चो का मनोबल बढ़ाने हेतु विशेष रूप से बात की ओर बच्चो को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ विशेष बाते समझाई। और उनको आशीर्वाद देते हुए। मार्गदर्शन किया।