जनपद प्रतापगढ़ ट्रैक्टर पलटने से हुई युवक की मौत

IMG_20191128_180801
Share News

संवाददाता गुुुुलाब चंद गौतम : मांधाताा प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मुश्तरका के रहने वाले मनोज कुमार सिंह मुन्ना उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अपने निजी ट्रैक्टर से रामपुर मुश्तरका से नीमा सराय की ओर जा रहे थे कि रामपुर नाला क्रास करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया जिससे चालक

IMG 20191128 180748

मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को ग्रामीणों और जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया घटना की सूचना थाना मानधाता को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

IMG 20191128 180801

मृतक मुन्ना सिंह के कोई संतान नहीं है दो भाई है छोटे भाई धर्मेद्र सिंह उर्फ भुअर घर पर रह कर खेती किसानी करता है मुन्ना सिंह अपने निजी ट्रैक्टर से चारा काटने का कार्य करते थे घटना के समय भी किसी का चारा कतरने ही नीमा सराय जा रहे थे ।

IMG 20191128 180814

घटना की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया परिवार और पडोस के लोग भाग कर घटना स्थल पहुंचे तो देखा की उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी है।घटना दिन में तीन बजे की है । *रिपोर्ट गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़*

Trending News