आगरा।
स्वामी गुरमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम, प्राचीन सिंध सनातन मंदिर कैलाशपुरी, आगरा में पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
समागम के दौरान स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा शब्द-कीर्तन, कथा एवं सत्संग की अमृतवर्षा ने उपस्थित संगत को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ साहिब जी के आरंभ से हुई, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर अरदास की और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल्या देवी, चांदनी भोजवानी, कीर्ति उदासीन, श्याम भोजवानी, नन्दलाल छत्तानी, हर्षित उदासीन, भारत लालवानी, विशाल लालवानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दास दीपक उदासीन एवं गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने बताया कि श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग 22 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे संपन्न होगा, जिसके उपरांत सामूहिक लंगर का आयोजन किया जाएगा।
यह समागम उदासीन परंपरा की आध्यात्मिक शक्ति और भक्ति के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।