संवाददाता: मनीष गुप्ता
श्री पाश्र्वनाथ जैन ध्यान साधना केंद्र एवं स्वाभिमान एक एहसास फाउंडेशन द्वारा आज रैन बसेरा शेल्टर होम में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को सर्दियों के वस्त्र वितरण किए गए। देश में आज भी कितने गरीब लोग सड़को के किनारे बड़ी मुश्किल से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। गरीबी इस कदर है की इनके बच्चो को सड़क पर भीख मांगनी पड़ रही है। और यह लोग भी बड़ी मुश्किल से मेहनत मजदूरी करके अपना घर चला रहे हैं। लेकिन रोज इनको काम भी नहीं मिलता है। इस वजह से यह लोग अपने परिवार को सही पाल भी नहीं पाते है। और नही अपने बच्चो को शिक्षा दे पाते हैं। सर्दी गर्मी बरसात इनके सिर के ऊपर से ऐसे ही गुजर जाती है। गर्मी में धूप से तपते है। सर्दी के मौसम में ठंड से शिकुड़ते है। और बरसात के मौसम में छत से टपकते पानी से पीड़ित होते हैं। क्योंकि इनके पास घर बनाने के पैसे नहीं होते हैं। पहनने के लिए कपड़े नही होते हैं। इसलिए यह लोग ऐसे ही अपना जीवन व्यतीत करते रहते हैं। ऐसे में इनके मदद करने के लिए और इनका दर्द कम करने के स्वाभिमान एक अहसास संस्था ने अपना हाथ उनकी ओर बढ़ाया। और इन गरीब लोगो को पहनने के लिए कपड़े खाने के लिए खाना ओर सर्दी से बचाव के लिए कंबल आदि चीजे उपलब्ध कराई। जिससे की यह लोग अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके। संस्था की फाउंडर निधि जी खुद जाकर बुजुर्ग महिलाओं की सेवा कर रही है। उनको खुद से कपड़े पहना रही है। उनके बाल बना रही है। और उनको खाना भी खिलाती है। आज भी गरीब लोगो को इनके द्वारा सर्दियों के वस्त्र वितरण किए गए। इस मौके पर
जैन मंदिर से अनिल जैन जी, जितेंद्र जैन जी एवं शीला जैन जी एवं अजय कुमार जी एवं कबीर सिंह जी स्वाभिमान एक अहसास संस्था से उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।