Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के बूथों पर मतदाता दिवस का आयोजन

जनवाद टाइम्स 25 January 2026
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में मतदाता दिवस
Share News
       

Bihar News | राजापाकर (वैशाली)

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान बूथों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ शिक्षक केशव कुमार द्वारा किया गया।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में मतदाता दिवस

इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। एक-एक वोट की कीमत होती है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर केंद्र तक के सभी चुनावों में कई बार एक वोट से ही हार-जीत का फैसला होता है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चाहे वे कहीं भी हों, चुनाव के दिन पर्व-त्योहार की तरह अपने घर अवश्य आएं और अपने निर्धारित बूथ पर जाकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से ही स्वस्थ, निष्पक्ष और मजबूत शासन व्यवस्था की स्थापना संभव है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी मतदाताओं ने शपथ ली कि वे प्रत्येक चुनाव में अपने बूथ पर जाकर मतदान करेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर बीएलओ इफ्तेखार अहमद, हरिनंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शत्रुघन राम, संजय कुमार और गायत्री कुमारी द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपस्थित मतदाताओं में मोहम्मद सलीम, मोहम्मद हामिद, जहीर मियां, अखिलेश ठाकुर, अमन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं शिक्षकों में अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार, बिंदेश्वर सिंह, सिद्रा शरीफ, राजकुमार रवि, दिनेश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: वैशाली: बरांटी थाना में फरार अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण, कुर्की की कार्रवाई रोकी गई
Next: Agra News : भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस पर शपथ व स्वच्छता अभियान

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.