Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

वैशाली में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी 2026: राजापाकर विद्यालय में अभिभावकों ने उठाई शिक्षक व पुस्तक की समस्या

राजापाकर, वैशाली में आयोजित अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में अभिभावकों ने शिक्षक और पुस्तकों की कमी को लेकर अपनी समस्याएं रखीं, विद्यालय प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया।
जनवाद टाइम्स 30 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
राजापाकर विद्यालय में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी 2026

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
30 मार्च 2026

राजापाकर। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर परिसर में भी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष अभिभावकों ने भाग लिया।

राजापाकर विद्यालय में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी 2026

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय की ही नहीं बल्कि अभिभावकों की भी समान जिम्मेदारी है। अभिभावकों को चाहिए कि वे घर पर भी बच्चों के पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें और उनके होमवर्क एवं विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी लेते रहें।

गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय में संस्कृत और विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि शिक्षक के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा अभिभावकों ने पिछले वर्ष सभी छात्रों को सरकारी पुस्तकें नहीं मिलने की शिकायत भी की। प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट किया कि केवल 70% छात्रों के लिए ही पुस्तकें उपलब्ध कराई गई थीं, जिसके कारण कुछ छात्र वंचित रह गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी सत्र में सभी छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर अभिभावकों में गीता देवी, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, रानी कुमारी, रूबी देवी, सिमरन कुमारी, रूपा कुमारी तथा शिक्षकों में देवानंद दास, गीता कुमारी, नेहा कुमारी, बिंदु कुमारी, धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: सप्तधारा कुंड में सैकड़ों मछलियों की मौत, गंदगी और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह
Next: वैशाली राजापाकर में मार्कशीट वितरण 2026: वार्षिक परीक्षा के बाद छात्रों में खुशी की लहर, 100% रहा रिजल्ट

 

राशिफल

News Archive

1774878721877
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
Vaishali ANM Asha Retirement Farewell 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
बेतिया में भाकपा माले का शांति मार्च 2026
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
Sabreen Parveen Bihar Matric Topper 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली की साबरीन परवीन बनीं बिहार मैट्रिक टॉपर 2026: 492 अंक लाकर रचा इतिहास

जनवाद टाइम्स 30 March 2026

Latest News

  • बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ
  • वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान
  • बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध
  • वैशाली की साबरीन परवीन बनीं बिहार मैट्रिक टॉपर 2026: 492 अंक लाकर रचा इतिहास
  • वैशाली दयालपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026: एनएसएस कार्यक्रम में स्वच्छता और जागरूकता पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d