Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh : कांग्रेस कार्यकर्ता में हुई आपसी भिड़ंत, जमकर चलें लात-जूता
  • Breaking News

Uttar Pradesh : कांग्रेस कार्यकर्ता में हुई आपसी भिड़ंत, जमकर चलें लात-जूता

जनवाद टाइम्स 10 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200610_183411

 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा संचालित महा रसोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं (कांग्रेस कार्यकर्ता ) में विवाद हो गया। समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर लात-जूता चला। बीच बचाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं के कुर्ते भी फट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। कांग्रेसियों ने एक चैनल के पत्रकार का मोबाइल भी छीन लिया। बुधवार को कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा महा रसोई का संचालन किया जा रहा था। सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

IMG 20200610 183411

◆ इसी बीच शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे व पूर्व युवा अध्यक्ष अरुण यादव व उनके समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मार पिटाई होने लगी। बीच बचाव में आए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव का कुर्ता भी फट गया। देखते ही देखते हंगामे की स्थिति खड़ी हो गई। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने अरुण यादव को गुंडा बताते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जान से मारने की नियत से हमला किया। उनका मोबाइल व दो हजार रुपये भी छीन लिए। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। वहीं पूर्व युवा अध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि शहर अध्यक्ष ने जान से मारने की नियत से उन पर हमला किया था। दो दिन पूर्व भी धमकी दी थी। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने कहा कि हर पार्टी में गुटबाजी होती है जिसे फोरम पर निपटाया जाता है।

◆ कांग्रेस कार्यकर्ता  लात-जूता का कारण
बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव को चार दिन पूर्व पद से हटा दिया गया था। जिस पर जितेंद्र यादव ने शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे पर टिप्पणी की थी। पल्लव दुबे को शक था कि अरुण यादव उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। बुधवार को दोनों के समर्थक सामने आ गए।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : मोबाइल चोर गिरोह के 03 सदस्य, 12 चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार 
Next: 69000 शिक्षक भर्ती: एसटीएफ करेगी आरोपों की जांच, दोषी होंगे डिबार

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d