Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बेरोजगारी की मार: लाकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों के सामने नहीं है कोई रोजगार के अवसर

जनवाद टाइम्स 30 August 2020
IMG-20200830-WA0023
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया । शहरों में रहने वाले तमाम लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। अब महानगरों में रोजगार पहले से बड़ी समस्या बन चुकी है और ग्रामीण पलायन से यह और बढ़ जाएगी। वैसे सरकार रोजगार के क्षेत्र में कई काम करने का दावा कर रही हैं, लेकिन बेरोजगारी की रफ्तार जिस तरह बढ़ रही है, उसके भयावह नतीजे हो सकते हैं।

करीब पांच महीने पहले भारत में लगी पूर्णबंदी से बेरोजगारी में भारी इजाफा हो गया है। यों भारत में कोरोना वायरस के आगमन से पहले ही अर्थव्यवस्था बहुत मंदी चल रही थी। पूर्णबंदी लागू होने के बाद देश और दुनिया ने पलायन की जो तस्वीरें देखीं, वे अभी तक लोगों के जेहन में हैं।

एक बात सच यह कि यह पलायन कोरोना के डर से जितना नहीं हुआ, उससे ज्यादा मजदूरों की खाली जेब की वजह से हुआ। करोड़ों की तादाद में जो पलायन हुआ था, वह सिर्फ बाजारों, उद्योगों और लोगों के काम बंद होने के कारण ही हुआ। जब इतनी संख्या में लोग ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे तो वहां अलग से रोजगार का संकट बढ़ गया, जो पहले से मौजूद था। यों भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रच्छन्न बेरोजगारी देखने को मिलती है, जहां खेतों में दो लोगों की जगह पूरा परिवार खेती में लगा होता है।ऐसे में दोबारा गांव से शहरों को पलायन होना निश्चित है, जो अब फिर शुरू भी हो रहा हैं।

यह समझा जा सकता है कि लोग किन मुश्किलों से दो-चार हो रहे हैं। भूख से तड़प कर और सम्मान पर चोट सह कर कोई कितने दिन जी लेगा! लेकिन एक चिंता यह भी हैं कि अब शहरों में भी पहले जितना रोजगार नहीं रहा। शहरों में रहने वाले तमाम लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। अब महानगरों में रोजगार पहले से बड़ी समस्या बन चुकी है और ग्रामीण पलायन से यह और बढ़ जाएगी।

वैसे सरकार रोजगार के क्षेत्र में कई काम करने का दावा कर रही हैं, लेकिन बेरोजगारी की रफ्तार जिस तरह बढ़ रही है, उसके भयावह नतीजे हो सकते हैं।

आप किसी भी मुद्दे, लेख या बात पर अपनी राय ईमेल के जरिए हम तक पहुंचा सकते हैं।
आइडी है :
janvadtimesetw@gmail.com

Post navigation

Previous: कोरोना काल में ‘इंडिया’ तो ऑनलाइन पढ़ रहा है, लेकिन ‘भारत’ का क्या होगा ?
Next: Vaishali : लोजपा कार्यकर्ता ओ की बैठक आयोजित 

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.