Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh : पटटी प्रतापगढ़ में मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं आई0जी0 जोन ने पट्टी तहसील के गोविन्दपुर एवं धुई ग्राम पंचायत में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में किया निरीक्षण
  • Breaking News

Uttar Pradesh : पटटी प्रतापगढ़ में मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं आई0जी0 जोन ने पट्टी तहसील के गोविन्दपुर एवं धुई ग्राम पंचायत में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 13 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200613_225727

 

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ । मण्डलायुक्त ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, निष्पक्ष कार्यवाही का दिया भरोसा। मण्डलायुक्त ने घटना से सम्बन्धित दोनो पक्षों को संयम बरतने एवं कोई भी आपत्ति जनक कार्यवाही न करने की दी नसीहत,
प्रयागराज मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार व आई0 जी0 जोन प्रयागराज कबीन्द्र प्रताप सिंह ने आज पट्टी तहसील के गोविन्दपुर एवं धुई ग्राम पंचायत में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया।

IMG 20200613 225431

ग्राम गोविन्दपुर में मण्डलायुक्त ने पीड़ित परिवार की महिला सुनीता पत्नी ओम प्रकाश, इन्द्रावती पत्नी राधेश्याम, फूलगेंदा पत्नी रामकेवल, सुषमा वर्मा पत्नी बद्री प्रसाद, सुरसती पत्नी श्रीपाल, संजू पत्नी दिनेश, राजकुमारी पत्नी राम कैलाश, कुसुम पत्नी छोटेलाल, सीता पत्नी नन्हें आदि से उनके घरों पर जाकर मुलाकात की एवं घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली व नुकसान का जायजा लिया।

IMG 20200613 225727

महिलाओं ने मांग की कि उनके घर के पुरूष जो जेल में बन्द हैं उन्हें रिहा कराया जाये तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाये। मण्डलायुक्त ने महिलाओं को पूरी सुरक्षा दिये जाने का आश्वासन दिया तथा उन्हें अगवत कराया कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिहाई के सम्बन्ध मेंं आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
इसी प्रकार मण्डलायुक्त ने ग्राम धुई में पीड़ित परिवार राम आसरे तिवारी, ललित तिवारी, नितिन तिवारी एवं उनकी माँ ग्राम प्रधान चमेला देवी से मुलाकात की एवं घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली व नुकसान का जायजा लिया। ग्राम प्रधान चमेला देवी बताया कि उनके दोनो बेटों को कुल्हाड़ी से मारा गया है और उनके घरों को नुकसान पहुॅचाया गया है, अभी तक असुरक्षा के माहौल में वह रह रही है। मण्डलायुक्त द्वारा दोनो पक्षों को आश्वस्त किया कि दोषी पाये गये व्यक्तियों को कदापि बख्शा नही जायेगा। उन्होने कहा कि घटना से सम्बन्धित दोनो पक्ष संयम बरते तथा उनके द्वारा ऐसी कोई कार्यवाही न की जाये जिससे किसी को ठेस पहुॅचे। दोनो पक्ष पूर्व की भांति शान्ति पूर्वक एक अच्छे पड़ोसी की तरह रहें, प्रशासन द्वारा दोनो पक्षों को सुरक्षा उपलब्ध करायी जा रही है ताकि निर्भीक होकर अपने दैनिक कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कर सके। आई0जी0 जोन प्रयागराज ने दोनो ग्राम पंचायतों के पीड़ित परिवारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिये है, अतः एक अच्छे पड़ोसी की तरह मिल-जुलकर रहे तथा किसी के बहकावे में न आये। इस दौरान जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन भगवान शंकर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : प्रवासी परिवार की महिलाओं को दिया जा रहा है सिलाई प्रशिक्षण
Next: Uttar Pradesh : जनवाद टाइम्स के सहायक संपादक और इटावा ब्यूरो चीफ को JRPC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा कानपुर मण्डल अध्यक्ष व महासचिव बनाया गया

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d