अखंड अष्टयाम यज्ञ हेतु कलशयात्रा निकाली गई।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के किशुनपुर तैलौर गांव स्थित ब्रहम स्थान परिसर मे24घंटे का अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को मंदिर चौक बखरीदोआ गांव स्थित बाबा नाथ परिसर से201कन्याओं ने आचार्यों के संयुक्त वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन कर कलश यात्रा मे भाग लिया।आयोजित यज्ञ के कलश यात्रा मे भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ संयोजक सोमवार के अहले सुबह निर्धारित यज्ञ स्थल परिसर पहुंच कर गाजे बाजे के साथ भक्ति मय संगीत के साथ बखरी बाबा मंदिर परिसर मे पहुंचे आचार्य के द्बारा यज्ञ के प्रमुख यजमान लाल बहादुर सहनी के साथ कलश यात्रा मे शामिल कन्याओं को कलश पुजन करायी गयी।कलश पुजा के साथ201कन्याओं ने महुआ, सुक्की जाने वाली मार्ग से बखरीदोआ हाईस्कूल ढेलफोरबा होते हूए किशुनपुर तैलौर गांव स्थित ब्रहम स्थान यज्ञ स्थल पहुंचे।जहां पंडित नन्हेजी सहित अन्य आचार्य ने कलश यात्रा मंए शामिल सभी कलशयात्रियो से यज्ञ स्थल पर कलश पुजा कराकर कलश स्थापित कराते हूए24घौटे का अख़ड रामधुन का संकल्प के साथ श्री राम,जय राम जय जय राम के महामंत्र से अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ होगया।यज्ञ कमिटी के सदस्यों ने बताया कि समाज मे आपसी सांमजस्य के साथ सभी परिवार मे सुख शांति समृद्ध कायम रखने को लेकर सामाजिक स्तर से 24घंटे की अष्टयाम यज्ञ शुरू किया जा रहा है।जनप्रतिनिधि के अलावे बच्चे राय,गणेश राय,सोनेलाल राय,रामनाथ सहनी,जागेश्वर सहनी,भरत सहनी,रविन्द्र सहनी,विवेक पासवान के साथ सैकड़ों ग्रामीणों सहित काफी संख्या मे नर नारी उपस्थित थे।