Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • बच्चे आने वाले बोर्ड परीक्षा से कैसे रहे तनाव मुक्त -सोनिया संत कबीर नगर
  • Breaking News

बच्चे आने वाले बोर्ड परीक्षा से कैसे रहे तनाव मुक्त -सोनिया संत कबीर नगर

जनवाद टाइम्स 20 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
बच्चे आने वाले बोर्ड परीक्षा से कैसे रहे तनाव मुक्त -सोनिया संत कबीर नगर

संत कबीर नगर : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा सफलता एक दिन में नहीं मिलती है। लेकिन एक दिन मेहनत और प्रयास करने पर जरूर मिलती है।

बच्चे आने वाले बोर्ड परीक्षा से कैसे रहे तनाव मुक्त -सोनिया संत कबीर नगर

10वीं और,12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र /छात्राओं को मेरा एक सुझाव है कि आज ही से आप सभी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में पूरी तन, मन से जुट जाएं। जो छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो उनको थोड़ा बहुत तनाव आना लाजमी है। लेकिन यह तनाव उनकी परीक्षा या रिजल्ट पर गलत प्रभाव ना डालें। इस लिए इससे बचना और साथ ही साथ तैयारी का ध्यान रखना अति आवश्यक है। बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र के बेहतर भविष्य की बुनियाद डालती है। इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर अच्छे कोर्स ओर अच्छे शिक्षण संस्थान में प्रवेश का रास्ता आसान हो जाता है। बच्चे अच्छे अंकों के चक्कर में कई बार छात्र/-छात्राएं तमाम प्रकार के उलझनों में फंस जाते हैं। जिससे साल भर की तैयारी पर से उनका विश्वास डगमगा जाता है। इसका असर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर पड़ता है। बोर्ड परीक्षा के पेपर को लेकर अकसर बच्चे तनाव सिलेबस अधूरा रह जाने का तनाव प्रश्नों को लेकर तमाम प्रकार के कयास छात्राओं के नींद हराम कर देती है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिर परीक्षा के दौरान ऐसा क्या किया जाए कि ताकि बच्चे परीक्षा के दौरान तनाव भी ना हो और परीक्षा परिणाम भी बच्चो के अनुकूल आए।
तनाव आप सब को कभी भी किसी को अच्छे रिज़ल्ट नहीं देते बल्कि रिजल्ट और खराब हो जाते हैं। इसलिए प्यारे बच्चों आप सब मेहनत और धैर्य से ही परीक्षा के बेहतर ओर अच्छे परिणाम हासिल किया जा सकता है।
अच्छे-अच्छे रिजल्ट लाने के लिए जीवन शैली में सुधार लाना बहुत ही जरूरी है। ज्यादातर छात्र छात्राएं परीक्षा के दिनों में खुद के प्रति काफी लापरवाह हो जाते हैं और उनकी जीवन शैली बदल जाती है। और ना उनके सोने का का समय और ना ही खाने पीने का चिंता बस पढ़ाई ही पढ़ाई की चिंता दिन-रात बनी रहती है। इससे उनके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए प्यारे बच्चों पढ़ाई के साथ ही साथ पौष्टिक भोजन को नियमित रूप से लें। और अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम ,योग,और समय प्रबंधन सही ढंग से करें जिससे पढ़ाई को लेकर तनाव ना हो इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और छात्र अपने विषय को सही तरीके से याद भी कर पाएंगे।

इसलिए मैं सभी छात्रों के अभिभावकों से अपील करना चाहती हूं कि आप सब अपने बच्चों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रखने की पूरी कोशिश करें जिससे उनके ऊपर परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का दबाव ना रहे। और आप उनके नियमित दिनचर्या , और खान पान का पूरा ख्याल रखें और उनसे आप सब सही व्यवहार रखें जिससे बच्चा अपने आप को तनावमुक्त महसूस करें और परीक्षा का अच्छा परिणाम दे सके। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े सभी छात्र छात्राएं अपनी सोच को सकारात्मक दिशा रखने का प्रयास करना चाहिए । परीक्षा के दौरानऔर ऐसे दोस्तों के साथ करना चाहिए जो दोस्त उन्हें एक सही दिशा प्रदान कर सके।

इसलिए मेरे प्यारे बच्चों आप सब बोर्ड परीक्षा को दिमाग पर बोझ ना डाल कर आज ही से आप सब सलेबस ले और समझे , स्टडी प्लान करें ,और टाइम टेबल बनाएं। और अनुशासित होकर नोट्स बनाएं और पर्याप्त रिवीजन करें। मॉडल पेपर तथा ओल्ड पेपर लेकर आप सब समय बध्य तरीके से माडल पेपर को हल करें, और पौष्टिक आहार लें। और नियमित व्यायाम और योग करें। और लगातार अध्ययन के बाद बीच-बीच में ब्रेक ले।

परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया का उपयोग ना करें और परीक्षा का तनाव आप ना लें और अपने आप पर विश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच रखें।आप का विश्वास ही आपको अच्छा परिणाम दिलाएगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: गुमशुदा हुए बच्चों को नई दिल्ली से सकुशल किया बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
Next: Agra News: स्कूल से आ रही नाबालिग छात्रा से मनचले ने की छेड़छाड़

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar
  • Education

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d