Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • 15 अगस्‍त के बाद से खुलेंगे स्‍कूल और शैक्षणिक संस्‍थान: एचआरडी मंत्री
  • Breaking News

15 अगस्‍त के बाद से खुलेंगे स्‍कूल और शैक्षणिक संस्‍थान: एचआरडी मंत्री

जनवाद टाइम्स 10 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200610-WA0001

 

मनोज कुमार राजौरिया ।  कोरोना वायरस के चलते देशभर में मार्च के मध्‍य से बंदल शैक्षणिक स्‍थान अगस्‍त के बाद से शुरू किए जाएंगे. यह बात केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कही है.

IMG 20200610 WA0001

केंद्रीय एचआरडी मंत्री ने बीते 3 जून को एक इंटरव्‍यू में कहा था कि स्‍कूल और कॉलेज जो 16 मार्च से बंद थे, उन्‍हें 15 अगस्‍त 2020 में खोल दिया जाएगा. बता दें कि मई के अंत में आई खबरों को लेकर यह माना जा रहा था कि जुलाई में स्‍कूल और कॉलेज 33 फीसदी की उपस्थिति के आधार पर खोले जाएंगे.  हफ्तों के भ्रम के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने इस इंटरव्‍यू में कहा कि संभवतः 15 अगस्त 2020 के बाद स्कूलों और कॉलेजों को खोला जाएगा.

◆ मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि इस सत्र से 15 अगस्त तक सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं.
मंत्री ने कहा CBSE बोर्ड परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, ICSE / ISC परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी.

बता दें की बीते 5 जून को एचआरडी सचिव ने कहा था कि कोरोना वायरस संकट के कारण देश में 24 करोड़ से अधिक बच्चे प्रभावित होंगे और लॉकडाउन हटने के बाद शिक्षकों एवं छात्रों को बदली परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालना होगा.

◆मानव संसाधन विकास (एचआरडी) स्कूल शिक्षा सचिव अनिता करवाल ने कहा था कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन हटने के बाद जब स्कूल दोबारा खुलेंगे, तो कक्षाओं में पढ़ने-पढ़ाने के अब तक अपनाए जा रहे तरीके में बदलाव आएगा.

◆ स्कूल शिक्षा सचिव ने स्कूलों को पुन: खोले जाने की योजना के बारे में बताते हुए कहा, हम अब पठन-पाठन की पूरी प्रक्रिया, छात्रों को स्कूल बुलाए जाने की प्रक्रिया में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं. स्कूलों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर क्या होगा, शिक्षकों की बदली भूमिका क्या होगी. हम इन सब पर काम कर रहे हैं. देश भर में 16 मार्च से विश्वविद्यालय एवं स्कूल बंद हैं.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News : थाना बसई अरेला के ग्राम गजोरा में अश्लील फब्तियाँ और नाबालिक लडकी के साथ मारपीट की घटना के संदर्भ में आज ग्रामीण पूर्वी एसपी ने थानाध्यक्ष बसई को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के दिए आदेश
Next: मीडिया जगत में लॉकडाउन के बाद पत्रकार की नौकरी जाने का खतरा

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d