Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Sambhal News: चुप्पी तोड़ो, मुंह तो खोलो, खुल कर बोलो झिझक छोड़ो विषय पर परामर्श सत्र का आयोजन
  • Breaking News

Sambhal News: चुप्पी तोड़ो, मुंह तो खोलो, खुल कर बोलो झिझक छोड़ो विषय पर परामर्श सत्र का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210925-WA0031

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: एम जी एम पी जी सम्भल में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए (माह 21अगस्त से दिसम्बर 2021) मिशन शक्ति फेज-3अभियान के अंतर्गत संयोजिका डाक्टर दीपिका शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग के नेतृत्व में चुप्पी तोड़ो, मुंह तो खोलो, खुल कर बोलो झिझक छोड़ो विषय पर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आबिद हुसैन हैदरी इस विषय पर खुलकर बात करने की सार्थक कोशिश की सराहना की और कहा छात्राओं को इस विषय पर बात करने में जरा भी झिझक नहीं होनी चाहिए । और यदि छात्राओं को कोई भी समस्या है तो वह निसंकोच महिला शिक्षिकाओं से अपनी बात साझा करें। जिससे मुख्य वक्ता डाक्टर मीनाक्षी गोयन्यका असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र विभाग ने चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो अब नहीं तो कब बोलोगे। कविता के माध्यम से छात्राओं को अपनी बात कहने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टर दीपिका शर्मा ने मासिक धर्म के समय होने वाले संक्रमण एवं एनीमिया चेकअप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि आप में से किसी को ऐसी समस्या हो तो उसको डॉक्टर से या अपने घर में मां से अवश्य बताएं। छात्राओं के द्वारा पूछी गई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में पूरा सहयोग किया। डॉ अर्चना बंसल ने कहा कि हम सब नारी शक्ति को आपसी भेदभाव को छोड़कर समाज में फैली हुई दुष्प्रथाओं को मिटाना है और एक स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण करना है। डाक्टर अनुभा गुप्ता ने छात्राओं को परामर्श दिया कि देश प्रदेश का गौरव तभी बढ़ेगा जब नारी को समाज में सम्मान मिलेगा अतः डरे नहीं ,सहें नहीं वरन अपने अधिकारों के लिए,खुल कर बोलो चुप्पी की चादर को उतार फेंको। मासिक धर्म विषय पर चर्चा करने में संकोच न करें बल्कि आवश्यकता पड़ने पर पुरूषों की मदद भी लेनें से पीछे न हटें। डाक्टर पूजा गुप्ता ने कहा नारी को बेचारी क्यों कहें नारी में ही सारे संसार की शक्ति समाहित है। इसलिए भ्रूणहत्या बाल-विवाह एवं घरेलू हिंसा का खुलकर विरोध करें।अपने अधिकारों के लिए खुल कर आवाज उठायें।कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अनुभा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर लगभग 20-25 छात्राएं उपस्थित रही।तथा महाविद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Sambhal News: 24 सितंबर से प्रारंभ हुआ द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 30 सितंबर तक मनाया जायेगा
Next: Etawah News: राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के समृद्धि गोष्ठी का सजीव प्रसारण, जिले के चार सौ केंद्र संचालक ने की भागेदारी

 

राशिफल

You may have missed

20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0029
  • Breaking News

Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0028
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: ठकराहां में दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरण
  • Bihar News: बेतिया में 8 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d