Breaking Newsबिहार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जा रही तैयारियों की हुई समीक्षा

बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 14 मई को

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं संसदीय प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाये जाने के उदेश्य से बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का अयोजन दिनांक-14.05.2022 को निर्धारित है।

बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 14 मई को।  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जा रही तैयारियों की हुई समीक्षा।

उक्त कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक एवं विरासत दर्शन, सामाजिक संकल्प अभियान, बाल/युवा संसद, जिला के वरीय अधिकारियों के साथ विमर्श, जिला के विभिन्न क्षेत्रो में ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवियों के साथ विमर्श आदि किया जाना है। जिला मुख्यालय के आसपास के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन माननीय अध्यक्ष महोदय, बिहार विधान सभा द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ किया जाना है। समाज में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता हेतु पांच सामाजिक अभिशाप से मुक्त, पांच सामाजिक वरदानों से युक्त एवं पांच सामाजिक सम्मानों से पूर्ण संकल्पों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाना है। जिला के स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के द्वारा बाल/युवा संसद का आयोजन किया जाना है। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को ससमय कार्यों को निष्पादित करना होगा।

उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। बिहार विधान सभा सचिवालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारी की जाय और सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी जाय।

समीक्षा के क्रम में नशामुक्त अभियान, अपराध मुक्त अभियान, बाल विवाह मुक्त अभियान, दहेज मुक्त अभियान, स्वच्छता युक्त अभियान, योग एवं आर्युवेद युक्त अभियान, जल संचय युक्त अभियान, प्रकृति युक्त अभियान सहित विरासत युक्त अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनवाद टाइम्स

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स