शास्त्रीपुरम स्थित ई-09 ग्लोबल शूज के समीप सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय माहौर स्वर्णकार महासभा ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित लोगों को बूंदी वितरित की गई।
इस अवसर पर कुल शिरोमणि राज ऋषि अमरीश जी महाराज, श्री संत नग हरि जी एवं श्री अजमीड जी महाराज के चित्र अंकित विशेष कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।

संगठन के अध्यक्ष श्री किशन वर्मा टिकी जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को मिली आजादी वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है, जिसे हमें सदैव सम्मान के साथ संजोकर रखना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष नितिन वर्मा ने समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज आज भी कई चुनौतियों से जूझ रहा है और अब समय है कि नकारात्मक शक्तियों से लड़कर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाए।
कार्यक्रम में झंडारोहण रामकृष्ण वर्मा, सुरेश बाबू वर्मा, कैलाश वर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा टिकी भाई एवं नितिन वर्मा द्वारा किया गया।
इस मौके पर एडवोकेट निमेंद्र वर्मा, दीपक वर्मा, रामबेटी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, शंकर लाल वर्मा, दिलीप वर्मा, एडवोकेट नवनीत वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।