Meerut News: Saved the child's life by donating blood.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
10 साल का बच्चा उमंग जिसको ब्लड कैंसर है। उसके माता पिता ने बच्चे को मेरठ के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। और परिवार वालों ने बताया कि जब से बच्चा हुआ उसके कुछ टाइम बाद से ही उमंग का ट्रीटमेंट करा रहे हैं। परंतु बार बार उमंग को ब्लड की आवश्यकता पड़ती रहती है। परेशान हो गए थक कर कर बैठ गए। परेशान पिता कहां से लाए इतना ब्लड। ब्लड देने वाला कोई नहीं मिला। क्योंकि पहले भी कई बार उमंग को ब्लड चढ़ चुका है। और जिससे जितना प्रयास हुआ उन सभी ने अपना अपना रक्तदान किया। परंतु अभी स्थिति ऐसी आ गई थी की कोई ऐसा भी नहीं था जो रक्तदान कर सके। उनके किसी मित्र ने यू को रक्तदान करने वालो का नंबर उनको दिया। नंबर मिलने के बाद उन्होंने वहा संपर्क किया तो उन्होंने पिता को आश्वासन दिया कि आप घबराएं ना आप तत्काल उमंग का डिमांड लेटर व सैंपल लेकर रीता ब्लड सेंटर पहुंचे। पिता पर्चा सैंपल लेकर के रीता ब्लड सेंटर पहुंचे और वहां से उनको दो यूनिट B+ पॉजिटिव ब्लड दिलाकर सहयोग किया। और पिता से बोला कि जब भी उमंग को रक्त की आवश्यकता होगी आप परेशान मत होना। बेझिझक होकर हमें कॉल कीजिएगा।