संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
08 अप्रैल 2026
राजापाकर । बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरुआत के साथ कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा रहा है।

प्रखंड संसाधन केंद्र राजापाकर द्वारा सभी विद्यालयों को समय पर पुस्तक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद क्षेत्र के स्कूलों में यह प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

इसी क्रम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दोबरकोठी में भी सभी वर्गों के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। पुस्तकें प्राप्त कर बच्चों में काफी उत्साह और खुशी देखी गई।
पुस्तक वितरण कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजदेव राय की देखरेख एवं शिक्षक खुर्शीद आलम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व संकुल समन्वयक राजकुमार राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी पुस्तकों का सही तरीके से उपयोग करें, नियमित पढ़ाई करें और अपने माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन करें।
उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकारी विद्यालयों में भी शिक्षा का स्तर निजी स्कूलों के बराबर हो रहा है। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन, बिजली, पंखा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को बेहतर वातावरण मिल रहा है।
कार्यक्रम में शिक्षक परमानंद सिंह, रामदयाल यादव, रसोइया अमला देवी, लालमुनी देवी और रीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।