Bihar News | राजापाकर (वैशाली)
संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन न्यूटन क्लासेस के परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “विकल्प रहित संकल्प ही व्यक्ति को उच्च मुकाम तक पहुंचाता है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल अंक लाना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना होना चाहिए।
किशोरावस्था में छात्रों के भीतर असीम संभावनाएं होती हैं, जिन्हें सही दिशा देकर वे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग 7 से वर्ग 10 तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रखंड स्तर पर टॉप 50 रैंक प्राप्त की। इन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, प्रत्येक वर्ग से टॉप 3 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी दिया गया।
न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के टॉप 3 रैंक धारकों को संस्थान की ओर से एक वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
टॉप 3 में —
वर्ग 7: प्रशांत, सूरज, यश राज
वर्ग 8: साक्षी प्रिया, अंशु, कृष्णकांत
वर्ग 9: अलका, अनिरुद्ध, प्रत्यय अमृत
वर्ग 10: आदित्य, रोहित, स्वाति सिन्हा
इस अवसर पर विधान पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा, बजरंग प्रसाद सिंह, कमलनाथ चौहान, तपसी प्रसाद सिंह, राजकुमार राय, अशोक राय, भोलानाथ सिंह, सुनील कुमार सुधाकर, सुधीर कुशवाहा, सचिन कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।