Bihar News : राजापाकर में एंटायटलमेंट कैंप का समापन: 800 लोगों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

IMG-20260228-WA0023(1)
Share News

Bihar News । राजापाकर । वैशाली
संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

प्रखंड क्षेत्र राजापाकर में आयोजित एंटायटलमेंट कैंप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। Aga Khan Rural Support Programme India (AKRSP India) द्वारा 09 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर कैंप आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 800 लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला।

राजापाकर में एंटायटलमेंट कैंप का समापन: 800 लोगों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

कैंप के दौरान ग्रामीणों का किसान पंजीयन, किसान आईडी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।

राजापाकर में एंटायटलमेंट कैंप का समापन: 800 लोगों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना था जो संसाधनों के अभाव या आर्थिक स्थिति के कारण प्रखंड कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं।
स्थानीय लोगों और प्रखंड प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कैंप आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

पूरे कैंप के समन्वय में जीतेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सफ़क नाज, सविता कुमारी, ऋचा गुप्ता, राजीव कुमार, शाकिब, बिपिन सिंह एवं साईं स्मृति दास सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। संस्था की ओर से अभिषेक आनंद का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा।

Trending News