राजापाकर में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का बोनस वितरण समारोह, 116 किसानों को मिला ₹1.64 लाख का लाभ

राजापाकर में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का बोनस वितरण समारोह, 116 किसानों को मिला ₹1.64 लाख का लाभ
Share News

Bihar News | राजापाकर / वैशाली

राजापाकर दक्षिणी स्थित काली स्थान परिसर में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति द्वारा भव्य बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक किसान शामिल हुए।

राजापाकर में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का बोनस वितरण समारोह, 116 किसानों को मिला ₹1.64 लाख का लाभ

समारोह के मुख्य अतिथि पटना डेयरी के अध्यक्ष संजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना डेयरी के प्रबंधक (संग्रहण) डॉ. अजय कुमार राय, ग्रुप लीडर अवधेश चौधरी (हाजीपुर), जोनल प्रभारी हेमंत कुमार राय, पूर्व मुखिया प्रमिला देवी एवं समाजसेवी अनिल कुमार उपस्थित रहे।

राजापाकर में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का बोनस वितरण समारोह, 116 किसानों को मिला ₹1.64 लाख का लाभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शिवचंद सिंह ने की, जबकि संचालन श्रीकांत कुमार ने किया। इस अवसर पर समिति द्वारा वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए कुल 116 किसानों के बीच ₹1,64,316 की बोनस राशि का वितरण किया गया।

IMG 20260204 WA0029 1

बोनस वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनोज कुमार राय को ₹5,535, द्वितीय स्थान पर संजय प्रसाद सिंह को ₹3,090 तथा तृतीय स्थान पर दिलीप कुमार को ₹2,492 का बोनस एवं दूध का केन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटना डेयरी अध्यक्ष संजय कुमार ने किसानों से अपील की कि वे उन्नत नस्ल की गाय एवं भैंस का पालन करें, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पशुओं को प्रतिदिन सुधा दाना, हरा चारा एवं मिनरल मिक्सचर अवश्य दें तथा समय-समय पर टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाओं का प्रयोग करें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति से जुड़े किसानों की गाय के आकस्मिक निधन की स्थिति में समिति द्वारा ₹25,000 का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

मौके पर दातव्य कोष के अंतर्गत 10 निर्धन महिला एवं पुरुषों को साड़ी एवं धोती देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के कई सचिव एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह में उपस्थित प्रमुख लोगों में जगन्नाथ सिंह, सीताराम सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, बंगाली सिंह, शिवनाथ सिंह, डॉ. संजय कुमार, मुख्तार सिंह, लाल बहादुर सिंह, विनय कुमार, अमरनाथ सिंह, नवल किशोर सिंह सहित अनेक पशुपालक एवं किसान शामिल थे।

Trending News