Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Praygraj news: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन
  • Breaking News

Praygraj news: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 4 August 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Praygraj news: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन

रिपोर्ट-विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से सर्किट हाऊस, प्रयागराज में महिला जन सुनवाई/समीक्षा बैठक श्रीमती अनीता सचान मा. सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता मे की गयी। साथ ही उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।

Praygraj news: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन

शिविर में उपस्थित लोगो को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही उन्होंने विभिन्न माध्यमों से इस कार्यक्रम का जनहित मेें व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए कहा है। इसके उपरांत मा0 सदस्य ने पूर्व में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में प्रकरणों की स्थिति की अद्यतन स्थिति एवं कृतकार्यवाही के बारे में जानकारी ली। कुछ प्रकरणों के लम्बित रहने पर मा0 सदस्य ने कड़ी नाराजगी जतायी व सम्बंधित अधिकारियों को प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा।

Praygraj news: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन

मा. सदस्य ने महिला जन सुनवाई में आयी पीड़ित महिलाओं की शिकायती प्रार्थना पत्रों को देखा। उन्होंने पीडित महिलाओं से बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निस्तारित किया जाय। महिला जन सुनवाई में पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याओं को मा. सदस्य, राज्य महिला आयोग के समक्ष रखा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण को लम्बित न रखा जाय बल्कि उसका मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय।
जनसुनवाई में दहेज, घरेलू हिंसा, मारपीट, रेप, जालसाजी, घर से बेदखल किये जाने से सम्बंधित मामले सुनवाई के लिए आए, जिसमें अपनी शिकायत लेकर आयी हुई परवीन पुत्री बफाती निवासी करेली ने घरेलू हिंसा व घर से बेदखल किये जाने की शिकायत की, जिसपर मा0 सदस्य ने जांच के निर्देश दिए। अनीता देवी निवासी प्रीतमनगर ने अपने पती डाॅ0 राघवेन्द्र यादव पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा उन्हें व उनकी बेटी के साथ मारपीट करते है साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाते भी है, जिसपर मा0 सदस्य ने सम्बंधित मामले की जांच कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। रेनू सिंह निवासी मम्फोडगंज के द्वारा मकान मालिक पर उत्पीड़न करने की शिकायत की। इसके साथ ही रजनी पती शुभन निवासी महेवा नैनी ने अपने ज्येठ द्वारा प्रताड़ित करने व घर में न रहने देने की शिकायत की गयी, जिसपर मा0 सदस्य ने सम्बन्धित थाने के अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Praygraj news: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर का आयोजन

जनसुनवाई में आये हुए प्रकरणों में कुछ प्रकरणों में सम्बन्धित थानों द्वारा एफआईआर न दर्ज करने पर नाराजगी जतायी। महिला जन सुनवाई में कुल एक दर्जन से अधिक प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, जिनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। महिला आयोग की जनसुनवाई में एसीएम चतुर्थ डाॅ0 कंचन, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्त अमरजीत कुमार गोंड़ को पार्टी के कार्यकर्ता ओ ने किया जोरदार स्वागत
Next: Ambedkar Nagar News : गाँव टण्डवा जलाल मे युवक दोपहर को घर से निकला तो शाम को उसकी मिली लाश क्षेत्र में सनसनी फैल गई

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d