Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से निकाली गई जन-जागरूकता रैली

जनवाद टाइम्स 15 October 2023
Prayaagraj News :मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से निकाली गई जन-जागरूकता रैली
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शनिवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 का शुभारम्भ हुआ। मिशन शक्ति विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मिंयों के द्वारा स्कूटी, एम्बुलेंस, पीआरबी वाहनों एवं स्कूली छात्राओं के द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गयी। जन-जागरूकता रैली को अपर पुलिस आयुक्त श्री पवन कुमार एवं जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन जन-जागरूकता रैली लक्ष्मी चैराहा-बैंक रोड़ चैराहा-बालसन चैराहा-चन्द्रशेखर आजाद पार्क से होते हुए जिला पंचायत परिसर में समाप्त हुई। इसके अलावा स्कूली छात्राओं के द्वारा पुलिस लाइन से जिला पंचायत परिसर तक रैली निकाली गयी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, डीसीपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, जिला प्रोबेशन अधिकरी श्री सर्वजीत सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रही।IMG 20231014 WA0246

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के तहत जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को मा0 विधान परिषद सदस्य श्री के0पी0 श्रीवास्तव, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20231014 WA0247 सम्मानित होने वाली महिलाओं में खेल-कूद विभाग से रत्ना देवी, तेजस्वनी सिंह, शिक्षा विभाग से श्रीमती रूरदा नाहिद, श्रीमती श्वेता सिंह, एच0एच0जी0 से श्रीमती उर्वशी देवी, श्रीमती इंदु देवी, श्रीमती प्रमिला देवी, स्वास्थ्य विभाग से रंजना देवी, अंजली ओझा, पुलिस विभाग से कीर्ति शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, बाल विकास एवं पुष्टाहार से संजिता सिंह है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के द्वारा अपनी कहानी-अपनी जुबानी अनुभव को भी साझा किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

Prayaagraj News :मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से निकाली गई जन-जागरूकता रैली
इस अवसर पर मा0 सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सरकार के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने एवं उनके प्रगति एवं उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने महिलाओं की प्रगति, सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है, जिससे कि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके।

Prayaagraj News :मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से निकाली गई जन-जागरूकता रैली
मा0 विधान परिषद सदस्य डाॅ0 के0पी0 श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के शुभारम्भ के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाओं को सम्मान एवं स्वाभिमान दिलाने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे है। इस अवसर पर डीसीपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस विभाग के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :डायट में मिशन शक्ति से संबंधित विविध कार्यक्रम संपन्न
Next: बिहार न्यूज़ : नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति ने दी करीब 7.75 करोड़ की दर्जनों योजनाओं को दी प्रशासनिक स्वीकृति:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.