Breaking Newsउतरप्रदेशप्रयागराज

Prayagraj News :देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से जगमग होंगें संगम सहित अन्य घाट-जिलाधिकारी

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में 07 नवम्बर, 2022 को देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से संगम सहित अन्य घाटों को सजाया जायेगा।

Prayagraj News :देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से जगमग होंगें संगम सहित अन्य घाट-जिलाधिकारीकार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। दीपों को अच्छे एवं व्यवस्थित ढंग से जलाने के लिए सेक्टर वार व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ-साथ सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने मार्गों पर साइनेज तथा पार्किंग आदि की व्यवस्था भी किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि देव दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल संगम क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को देव दीपावली पर्व पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने, नगर निगम को साफ-सफाई एवं पानी के टैंकर, मोबाइल ट्वायलेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। विकास प्राधिकरण के द्वारा सभी चैराहों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी घाटों के लिए नोडल अधिकारी भी नामित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर सेल्फी प्वाइंट एवं सैण्ड आर्टस आदि की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने शास्त्री ब्रिज एवं नए यमुना ब्रिज पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को देव दीपावली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराये जाने हेतु सौंपे गये दायित्वों को पूर्ण मनोयोग के साथ सम्पादित किए जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से जगमग होंगें संगम सहित अन्य घाट-जिलाधिकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने देव दीपावली पर्व के अवसर पर पार्किंग प्लान बनाकर व्यवस्थित ढंग से गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर को कहा है। उन्होंने महिला पुलिस कर्मिंयों की तैनाती के साथ-साथ अग्निशमन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन की गाड़ी की भी व्यवस्था करने के लिए कहा है। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, सभी अपर जिलाधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक नगर, एस0डी0एम0 मेला सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स