Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayaagraj News :मॉक ड्रिल करके देखी गयी, कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारी
  • Breaking News

Prayaagraj News :मॉक ड्रिल करके देखी गयी, कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारी

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News : Mock drill was seen, preparation to deal with Kovid infection

Prayagraj News : Mock drill was seen, preparation to deal with Kovid infection

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज : कोविड संक्रमण के प्रसार को बढ़ते हुए देख स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुविधाओं को जांचने के लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल की गई । कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। प्रयागराज में भी इसका असर दिख रहा है। यहां अभी तक कोरोना के 36 एक्टिव केस हैं जिन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रदेश स्तर पर सरकारी अस्पतालों में मॉकड्रिल हो रहा है। जनपद के 9 अस्पतालों में यह मॉकड्रिल किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित अस्पतालों में पहुंचे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि सभी अस्पतालों के लिए अलग-अलग नोडल बनायें गए हैं |उन्होंने कहा कि तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। यहां देखा गया कि अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कितना तैयार है| जिसमे 7 साल की बच्ची को कोरोना मरीज मानकर उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहाँ पर तत्काल उसका इलाज शुरू किया गया।

देखी गई यह व्यवस्थाएं

सीएमओ डॉ. पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशन के क्रम में मॉकड्रिल किया जा रहा है। इसके लिए तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल, रेलवे चिकित्सालय, यूनाइटेड मेडिसिटी चिकित्सालय, कैंटोनमेंट चिकित्सालय अशोक नगर, इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (कोटवा एट बनी, फूलपुर, रामनगर व मांडा) को चिह्नित किया गया। यहां ऑक्सीजन प्लांट तथा ऑक्सीजन कंसनट्रेंटर की क्रियाशीलता, वेंटीलेटर्स की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, अस्पताल में स्टाफ की उपलब्धता एवं अन्य उपकरणों के साथ दवाईयों की उपलब्ध भी देखी गई। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। और जो भी कमियां इसमें मिलती हैं उसे तत्काल दुरूस्त कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayaagraj News : नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: Bihar News: सरकार शिक्षकों के संबंध में जारी तुगलकी फरमान वापस ले

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d