Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया है कि उद्योग बन्धुओं से सम्बंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी एजेण्डा बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए ससमय प्रकरणों को निस्तारित किए जाने के निर्देश दिये है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लम्बित प्रकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए है।Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

बैठक में उद्यमी में0 श्री दरबारी लाल ने नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स एवं प्रापर्टी टैक्स वसूली से सम्बंधित अपनी समस्या बतायी, जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें नगर निगम को पुनः प्रार्थनापत्र देने तथा नगर निगम को प्रकरण पर पुनः विचार करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा करते हुए योजना में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद मार्जिनमनी योजना की समीक्षा करते हुए सम्बंधित को कैम्प लगाकर लोगो को योजना के बारे में जानकारी देने तथा योजना से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ने उद्यमियों से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों उद्यमियों से सम्बंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में निस्तारण कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि उद्योग बंधुओं से जुड़े प्रकरणों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने निवेश पोर्टल पर दर्ज आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित करने का निर्देश सभी सम्बंधित विभागों को दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, जीएमडीआईसी श्री लालजी सिंह, उद्योगबंधु से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री नटवर लाल, श्री दरबारी लाल, श्री टण्डन सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण तथा उद्योग बंधु के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Trending News