Prayagraj News : Juvenile Justice Board, Khuldabad disposed of the case in 09 days
रिपोर्ट विजय कुमार
विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री विवेक कुमार द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि किशोर न्याय बोर्ड, खुल्दाबाद, प्रयागराज में दिनांक 16.11.2021 को आर.पी.एफ. पुलिस, जनपद प्रयागराज व आबकारी के अधिकारियों द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कर कुल 03 किशोरों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। किशोर न्याय बोर्ड के द्वारा किशोरांे को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर खुल्दाबाद स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) प्रयागराज मंे दाखिल कराया गया। किशोरों द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपदों से शराब को लेकर टेªन के बाथरूम में छुपाकर बिहार में कुछ रूपयों के लालच में कृत्य किया जाता था। जाॅच कार्यवाही के दौरान किशोर न्याय बोर्ड, प्रयागराज द्वारा सम्प्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों को बुलाकर उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि अन्य वयस्क व्यक्तियोें के बहकाने पर शराब की बोतलों को यहां से लेकर दूसरे स्थानों पर ले जा रहे थेे, जिसके एवज में उन्हंे हजारझार रूपयें मिले। वे बेहद गरीब परिवार से है। वे दुबारा गलती नहीं करेगें। आगे की पढ़ाई लिखाई करेगे तथा खेती बाड़ी में अपने माता-पिता की मदद करेंगे। किशोरों से अपराध के विषय में पूछा गया।
किशोरों ने बताया कि हम लोगों को पता नहीं था कि शराब ले जाना अपराध की श्रेणी में आता है। किशोरों द्वारा दिये गये बयान के आधार पर किशोर न्याय बोर्ड ने मत दिया कि किशोरांे का क्षेत्रीय स्तर पर चल रहे गिरोह के माध्यम से कुछ पैसांे का लालच देकर उनकों वाहक के रूप में उपयोग में लिया जाता है। दिनांक 24.11.2021 को किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश श्री शिवार्थ खरे व सदस्यगण श्रीमती शीला यादव व श्री नरेन्द्र कुमार साहू द्वारा किशोरों की आगे की शिक्षा जारी रखने, उनकी कम उम्र, भूलवश व अज्ञानतावश किये गये कृत्य तथा उनकी उचित देखभाल करने हेतु उनके अभिभावकों को समुचित परामर्श देकर उनकी सुपुर्दगी में देने का निर्णय लिया तथा जाॅच कार्यवाही को बन्द करने का आदेश पारित किया। साथ ही श्री विवेक कुमार द्विवेदी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, प्रयागराज को निर्देशित किया गया कि वे किशोरों पर अपना पर्वेक्षण बनाये रखे ताकि भविष्य में किसी अपराधिक गतिविधियों में संंिलप्त न हो सके।