Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने भगवतपुर ब्लॉक में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 11 September 2023
Prayagraj News :माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने भगवतपुर ब्लॉक में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने रविवार को भगवतपुर ब्लॉक में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय भगवतपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, मेडिसन वितरण काउंटर, स्टोर रूम, चिकित्सक कक्षों, मरीज वार्डों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संचारी रोगों, डेंगू, वायरल बुखार के दृष्टिगत हॉस्पिटल में हो रहे वाटर प्रूफिंग व अन्य अवशेष कार्यो को 2 अक्टूबर के बजाय 10 दिनों के भीतर पूर्ण कराकर हॉस्पिटल को पूरी क्षमता के अनुरूप क्रियाशील कराने के लिए निर्देशित किया है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी से अपनी देख-रेख में सभी कार्यो को पूर्ण कराने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के लिए कहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि कुम्भ मेला 2019 में अस्थायी रूप से बनाए गए हॉस्पिटल के संसाधनों का उपयोग कर इस हॉस्पिटल को स्थापित किया गया है और इसमें 100 बेड की क्षमता है तथा यहां पर 16 चिकित्सकों की नियुक्ति है एवं प्रतिदिन लगभग 100 ओ0पी0डी0 हो रही है। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सेंट्रलाईज सप्लाई है एवं यहाँ पर एक्स-रे व पैथोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध है। हॉस्पिटल के छत में शीट के जोड़ से पानी टपकने की समस्या के कारण इंडोर पेशेंट हेतु सुविधाए उपलब्ध नहीं हो पा रही थी जिसके लिए छत की वाटर प्रूफिंग करायी जा रही है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पूरी क्षमता के अनुरूप ओ0पी0डी0 चलाने व संचारी रोग एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को भर्ती कर उनका इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हॉस्पिटल में कुत्ता, बंदर, साँप के काटने पर लगाए जाने वाले इंजेक्शन, आवश्यक दवाइयों व उपकरणों की उपलब्धता, ढांचागत सुविधाओं के साथ सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों, तिमारदारो व परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने के लिए कहा है।

IMG 20230911 WA0057
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों व अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहाँ पर आवश्यक मैनपावर की स्वीकृति हो चुकी है। 100 बेड की क्षमता हेतु अनुमन्य सभी उपकरणों को उपलब्ध कराया गया है और जो भी आवश्यकताएं होंगी उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में इस हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे कि यहां के स्थानीय लोगों को जानकारी हो सके कि उनके पास ही एक बड़े अस्पताल का विधिवत संचालन प्रारंभ हो चुका है एवं आपको इलाज के लिए दूर शहर में नहीं जाना पड़ेगा। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय उप मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का पालन करते हुए 10 दिनों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कर हॉस्पिटल को पूरी क्षमता के अनुरूप संचालित कराया जाएगा।

Prayagraj News :माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने भगवतपुर ब्लॉक में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षणइस अवसर पर यमुनापार भाजपा अध्यक्ष श्री विभवनाथ भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आशु पांडे, प्राचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह, चिकित्सा अधीक्षक श्री डॉ इश्तियाक अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : इटावा की बेटी नेत्रा ने रोलर-स्केटिंग ओपन नेशनल चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मैडल
Next: Bihar News-परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का 58 वां शहादत दिवस समारोह राजकीय सम्मान के साथ संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.