Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जनपद प्रयागराज में भारी वर्षा/आंधी/तूफान एवं वज्रपात के दृष्टिगत दिशा निर्देश

जनवाद टाइम्स 29 June 2023
Prayagraj News : Guidelines in view of heavy rain/storm/storm and thunderclap in district Prayagraj
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त पूर्व चेतावनी के अनुसार दिनांक-28.06.2023 से दिनांक-30.06.2023 तक जनपद प्रयागराज में भारी वर्षा, आंधी/तूफान एवं वज्रपात की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के दृष्टिगत जनपद में होने वाली भारी वर्षा, आंधी/तूफान एवं वज्रपात हेतु निम्नवत दिशा निर्देश (एडवाइजरी) जारी किये जाते हैः-

 

IMG 20230629 WA0050
1. जब भी रेतीले तूफान या धूल भरी आंधीयों का सामना हो तो हमेशा आंखों को ढककर रखें, सबसे पहले मास्क लगाएं और फिर आंखों में गॉगल्स (चश्मा) पहन लें अपने शरीर के अंगों को भी ढक कर रखे ताकि धूल के कारण इंफेक्शन न हो।
2. अगर आप तूफान में फंस जाते हैं तो सबसे पहले अपने लिए किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाये।
3. अगर घर के अंदर हैं तो भूलकर भी खिड़की के पास न खडे रहें।
4. खिड़कियों और दरवाजों के अच्छी तरह बंद करने के बाद इनके आसपास कोई भारी सामान रख दीजिए, जिसके कारण वो खुलेंगे नहीं।
5. अगर आप कार में हैं तो कार के शीशे बन्द करले और किसी सुरक्षित स्थान पर अपनी कार को खडी कर ले।
6. तूफान के वक्त गाड़ी के अंदर रेडियो न चलाएं, ऐसा करने से आप आकाशीय विद्युत की चपेट में आ सकते हैं।
7. तूफान के वक्त नहाने से बचना चाहिए क्योंकि पानी में करंट सबसे तेजी से फैलता है, कोशिश करें कि पानी से दूर ही रहें।
8. आंधी-तूफान जैसी स्थितियों से बचने का सबसे बेहतर विकल्प होता है कि आप इस दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें, अगर ऑफिस में हैं तो बारिश के बंद होने का इंतजार करें।
9. अगर घर से निकलना बहुत जरूरी है तो मौसम की जानकारी और अपडेट के साथ ही बाहर निकलें और मोबाइल पर पल-पल की जानकारी लेते रहें।
10. अन्य किसी समस्या में आपदा कन्ट्रोल सेन्टर के नम्बर 0532-2641577, 0532-2641578, 9454417842 एवं 7524521390 पर सम्पर्क करें।
11. समस्त राजकीय चिकित्सालय, पी0एच0सी0 एवं सी0एच0सी0 सभी अस्पताल अलर्ट पर रहें। ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश, बिजली के झटके एवं जल जनित रोगो के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित करे लें। आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी/कर्मचारी डयूटी पर उपस्थित रहेें। औषधियों आदि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाय।
12. आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें।
13. पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
14. मौसम की जानकारी हेतु रेडियो आदि प्रसारण माध्यमों से जानकारी लेते रहे।
15. फसलों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
16. राष्टीªय इन्टीग्रेड आपदा चेतावनी पोर्टल (सचेत) ऐप को डाउनलोड कर ऐप का प्रयोग करें।
(sachet.ndma.gov.in)Prayagraj News : Guidelines in view of heavy rain/storm/storm and thunderclap in district Prayagraj

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त दिए जाने की तैयारी अंतिम चरण में
Next: Agra News : थाना मलपुरा प्रभारी अजय कुमार सिंह का सराहनीय कार्य  सड़क किनारे सो रहे मासूम बच्चे को परिजनों से मिलाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.