Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 19 June 2023
Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि जिन भी विभाग की सड़के है, वे ब्लैक स्पाॅट चिन्हित कर ले, जहां पर भी दुर्घटनाएं हो रही है या हुई है, वहां पर साइनेज, रम्बल स्ट्रीप, ब्रेकिंग लाइट, स्पीड-ब्रेकर जो आवश्यक हो, वे 15 दिनों के अंदर अवश्य लगवा दें। जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एनएचएआई   के अभियता का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।IMG 20230619 WA0137

जिलाधिकारी ने थानेवार समीक्षा करते हुए हण्डिया, मेजा, सोरांव, नवाबगंज, करछना, फाफामऊ, फूलपुर, सराय इनायत सहित अन्य थाना क्षेत्र की दुर्घटनाओं की विस्तार से समीक्षा हुए कारणों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने किस जगह पर क्या-क्या कार्य की आवश्यकता है, उसकी सूची उपलब्ध कराये जाने तथा प्रत्येक ब्लैक स्पाॅट पर क्या कमियां शेष रह गयी है, उसका आॅडिट कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ओवर स्पीडिंग के सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन किए जाने हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया है। आपातकालीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने किन-किन हाॅस्पिटलों में प्रशिक्षण कराया गया है तथा क्या-क्या उपकरण उपलब्ध है, उसकी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है तथा एम्बुलेंस की रिपोर्टिंग टाइम क्या है, की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक थानों पर रैण्डम स्ट्रीप या प्लेट जरूर रखने के निर्देश दिए है कि जो भी वाहन खराब हो, उस पर चस्पा कर दें और साइन बोर्ड पर टोल फ्री नं0 डिस्प्ले बोर्ड पर लगाये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ने गुड सेमेटेरियन के अन्तर्गत जनपद में 03 गुड सेमेटेरियन मनोज कुमार निषाद पुत्र मिश्री लाल निषाद निवासी कीटगंज, वैंकटेश चतुर्वेदी पुत्र श्रीनिवास एवं राकेश कुमार मौर्य पुत्र स्व0 श्री जगत पाल को घायलों की मदद करते हुए तत्काल चिकित्सालयों में पहुंचाने का कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगणों सहित आॅटो यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद चंद्र दुबे एवं महामंत्री श्री रघुनाथ द्विवेदी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत बदले जाने के दिए निर्देश
Next: Prayagraj News :हीटवेव से बचाव हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.