Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: District Magistrate inspected the counting place in view of preparations for urban body elections

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बुधवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की तैयारियों के दृष्टिगत मुण्डेरा मण्डी में वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम, चिन्हित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, सिटी मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह, उप निदेशक मण्डी व अन्य सम्बंधित अधिकारियों से नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु कुल ईवीएम मशीनों की आवश्यक संख्या, उपलब्ध मशीनों की संख्या, मशीनों का रैण्डमाइजेशन, टेस्टिंग, क्रियाशीलता, मशीनों के रखने के स्थान, मास्टर टेªनर, बैलेट पेपर लगाने, प्रशिक्षण हेतु ईवीएम की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मतदान के पूर्व मतदान कर्मिंयों के प्रशिक्षण हेतु टेªनर्स की सूची बनाने व ईवीएम मशीनों की ट्रांसपोर्टिंग व सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को क्यूआरटी टीम बनाने का निर्देश दिया है, जिससे कि मतदान के समय यदि किसी ईवीएम में तकनीकी खराबी आये तो उसे तत्काल ठीक कराया जा सके। मतदान के पश्चात ईवीएम को प्राप्त कर क्रमांक के अनुसार निर्धारित स्थान पर रखने की रूपरेखा बनाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को कहा है। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व से मतगणना स्थल, मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए मतगणना टेबलों के अरेजमेंट, संख्या व मीडिया, राजनैतिक पार्टिंयों के प्रत्याशियों हेतु स्थान, मतगणना एजेंट के बैठने हेतु स्थान बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के मतगणना टेबलों का रंग अलग-अलग रखने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मिंयों को ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने, ड्यूटी का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने नगर निगम व सम्बंधित विभागों को मुण्डेरा मण्डी के स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल व आस-पास की गंदगी को साफ कर मण्डी परिसर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुण्डेरा मण्डी में मैप के अनुसार रूट चार्ट बनाने व बैरिकेटिंग की अच्छी व्यवस्था किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस अवसर पर उप संचालक चकबंदी श्री पुष्कर, उप निदेशक मण्डी श्री कुलभूषण सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट परिसर में बनाये गये नामांकन स्थलों का निरीक्षण करते हुए बैरिकेटिंग को और सुदृढ़ कराये जाने तथा प्रत्येक प्रवेश स्थल के प्रवेश द्वार पर एक इंट्री गेट बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बैरिकेटिंग की बेहतर व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: अगस्त माह तक पूरा करें डिजिटाइजेशन का कार्य: अपर मुख्य सचिव
Next: Bihar News: पंचायती राज विभाग एवं चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कराया संयुक्त प्रशिक्षण 

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d