Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :मा0 महापौर एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र वितरित
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 महापौर एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र वितरित

जनवाद टाइम्स 27 July 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News :मा0 महापौर एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र वितरित

रिपोर्ट विजय कुमार

बाल विकास पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत करते हुए बुधवार को पूरे प्रदेश में एकसाथ नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका के पद पर पूरे प्रदेश में से 320 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 09 अभ्यर्थी प्रयागराज जनपद के रहे। मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र ’गणेश’ केसरवानी, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री सुरेन्द्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख सोरांव श्री प्रदीप कुमार पासी एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री द्वारा ’’संगम सभागार’’ में आयोजित कार्यक्रम में 09 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र अपने कर कमलों से वितरित किया गया।

IMG 20230727 WA0012
मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने अपने सम्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत अभ्यर्थिंयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह प्रदेश सरकार का क्रांतिकारी कदम है। आज प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ऊपर बहुत जिम्मेदारी होती है और वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। मा0 महापौर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री गरीब एवं असहाय बच्चों का ध्यान रखती है और इस कार्य से आपको खुशी भी मिलती है। एक बार फिर से आप सभी को आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। जो भी मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य करेगा, वह आगे जरूर बढ़ेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि सेवा के दौरान आप जहां पर भी रहे, पूरी ईमानदारी व लगन के साथ कार्य करें। मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा कि आगे बढ़ने के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को करने के लिए कहा। आप सभी को आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूूं।

Prayagraj News :मा0 महापौर एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र वितरित
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की यह चाहत होती है, वह आगे बढ़े। आज आप लोगो का मुख्य सेविका के पद पर चयनित/प्रोन्नत हुई है। आप जिस कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करते है तथा उसे और कैसे बेहतर किया जा सकता है, के बारे में सोचेंगे तो निश्चित तौर पर आगे बढे़ेंगे और सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों के बढ़ने से आपको आगे और कड़ी मेहनत के साथ अपने कार्य को करना होगा। आप लोग यदि अपने मनोयोग के साथ कार्य करेंगी, तो आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने व अन्य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करते रहने के लिए कहा।
इस अवसर पर श्री दिनेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्रीमती संजिता सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम, श्री ओम प्रकाश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर द्वितीय, श्रीमती विनीता अग्रहरि बाल विकास परियोजना अधिकारी जसरा, श्री प्रह्लाद बाल विकास परियोजना अधिकारी, सैदाबाद, श्री आनन्द सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी करछना, श्री सोम प्रकाश तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी फूलपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी, चाका एवं मेजा, मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।
दिनांक 26.07.2023 को ही 12 बजे से 2 बजे तक ’’पोषण भी पढ़ाई भी’’ के अन्तर्गत ’’पढ़ाई पाठशाला’’ का आयोजन किया गया, जिसका प्रसारण एक साथ पूरे प्रदेश में बेवलिंक के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों को शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने के क्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा अपनी राय व महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। उक्त कार्यक्रम में वेवलिंक के माध्यम से जनपद प्रयागराज में जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी, समस्त मुख्य सेविकाएं एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं तथा लाभार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन सुजाता तिवारी 
Next: Agra News : मंडलायुक्त श्रीमती ऋतु माहेश्वरी व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने, कल मा. मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार के आगमन व निरीक्षण कार्यक्रम की दृष्टि से सर्किट हाउस,मेट्रो स्टेशन तथा एयरपोर्ट मार्ग का किया निरीक्षण

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d