रिपोर्ट विजय कुमार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद प्रयागराज के नवसृजित विकास खण्ड भतवतपुर के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु रू 227.515 लाख, विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु रू 169.311 लाख और विकास खण्ड सहसो के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु रू 103.174 लाख, कुल रु 500.00 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन,ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।