Breaking Newsउतरप्रदेशप्रयागराज

Prayagraj News :प्रदेश में अब तक कुल 10,25,47,211 सैम्पल की जांच की गयी

रिपोर्ट विजय कुमार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,70,068 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 861 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,25,47,211 सैम्पल की जांच की गयी हैं।उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 2,320 लोग तथा अब तक कुल 20,29,351 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 9,492 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 16 फरवरी, 2022 को एक दिन में 8,69,059 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,11,54,261 तथा दूसरी डोज 11,19,93,459 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,19,24,282 तथा दूसरी डोज 21,79,057 दी गयी है। कल तक 20,85,757 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

Prayagraj News :प्रदेश में अब तक कुल 10,25,47,211 सैम्पल की जांच की गयी

उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,93,36,816 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स