Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू एवं संचारी रोगों के नियंत्रण की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 13 July 2024
Prayagraj News: A review meeting regarding preparations for the control of dengue and communicable diseases was held under the chairmanship of the District Magistrate.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में डेंगू एवं संचारी रोगांे की रोकथाम के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर एण्टी लार्वा का छिड़काव, चूना छिड़काव, साफ-सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाती रहे। उन्होंने स्कूल कालेज, मलिन बस्ती, अस्पताल, कार्यालय एवं अन्य क्षेत्रों में फागिंग एवं एण्टी लार्वा स्प्रे का छिड़काव निरंतर कराते रहने तथा नालियों की नियमित सफाई कार्य, नालियों के किनारें उगी झाड़-झाड़ियों की सफाई कराये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: A review meeting regarding preparations for the control of dengue and communicable diseases was held under the chairmanship of the District Magistrate.

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बंध में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी न एकत्रित होने पाये, इसके लिए ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भगवतपुर, बहरिया, मेजा, कोरांव में जनजागरूकता कम होने पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिए है।जिलाधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के लिए रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। पशुपालन विभाग को सुअर बाड़ों, डेयरी, गौशाला सहित अन्य सम्बंधित स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने तथा निरंतर जांच करते के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए आशाओं को घर-घर भ्रमणकर बुखार पीडितों का रीफरल कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने खुले स्थानों पर रखे जलपात्रों को खाली कराये जाने तथा साफ-सुथरा रखने के लिए कहा है।

Prayagraj News: A review meeting regarding preparations for the control of dengue and communicable diseases was held under the chairmanship of the District Magistrate.

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी श्री ए0के0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :नोडल अधिकारी ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग से सम्बंधित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: Bihar News-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अनुकंपा समिति की बैठक, 5 लोगों को मिली नौकरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.