रिपोर्ट विजय कुमार
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक तीन दिवसीय रोजगार मेला उत्तर मघ्य सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज परिसर (निकट सर्किट हाउस) में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है ।

उक्त मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 600 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलें में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0 /डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।