गोकुल फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन समारोह
संवाददाता गुलाब चंद्र । श्रीमती जयदेवी द्वारा द्वारा भगवान बुध और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया एडवोकेट मुनींद्र प्रताप भारती द्वारा बौद्ध रीत रिवाज से बुद्ध वंदना व त्रिशरण पंचशील करा कर पंप की शुरुआत, जय देवी पत्नी स्वर्गीय गोकुल द्वारा प्रथम ग्राहक रहमान अली एक कार में पेट्रोल भरकर पंप की शुरूआत किया ।

अगल-बगल क्षेत्रों में चहल-पहल बनी रही जिस समाज में विधवा महिलाओं को समाज अपमानित करता है शुभ कामों से दूर रखता है जय देवी जी के बेटे धन्य है जिन्होंने अपनी मां से पेट्रोल पंप का उद्घाटन करा कर रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ दिया और सामाजिक एकता बनाने के लिए रहमान अली जैसे प्रथम ग्राहक का सम्मान किया।

कृष्ण देव ने कहा कि आज हम सब यहां तक पहुंचे हैं, इसका पूरा श्रेय हमारी माता जी को जाता है ,जिनकी बदौलत संघर्ष करने के लिए ऊर्जा मिलती है ,हमारे परिवार पर भगवान बुद्ध व बाबा साहब की अनुकंपा इसी तरह बनी रहे ।
एडवोकेट एमपी भारती ने कहा जब तक महिलाओं का सम्मान नहीं होगा, तब तक इस दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती| नारी शक्ति हम सबको हमेशा बल देती हैं| लोगों को माक्स का वितरण कर महामारी से बचने के लिए जानकारी दी गई, कार्यक्रम में माता प्रसाद, शिवकुमार, फूलचंद ,अजय कुमार बारी तमाम गाड़ी वाले पेट्रोल लेने के लिए उपस्थित रहे|