Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज : जामताली में प्रवास के दौरान सांसद ने योगाभ्यास कर दिया निरोग रहने का संदेश

जनवाद टाइम्स 28 May 2023
IMG-20230529-WA0056
Share News
       

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी प्रतापगढ़

सांसद संगम लाल गुप्ता ने जामताली में दूसरे दिन शनिवार प्रवास के दौरान सुबह 5:00 बजे सो कर उठे दैनिक नित्य क्रिया किए और ब्रश मंजन करते समय दाहिने हाथ की उंगली में जीभ छिलनी से हाथ की अंगुली कट गई तो डॉक्टर ने आकर मलहमपट्टी किया।

 

IMG 20230529 WA0056

दूसरे दिन सुबह ठीक 5:30 बजे सांसद ने प्रभात फेरी के लिए निकले और जामताली बाजार श्रीपुर होते हुए बाजार पहुंचे। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम से जामताली गूंज उठा। और 6:15 पर सांसद ने राम जी सोनी के यहां चाय की चुस्की लिया। और 6:40 पर सफाई कर्मियों की टीम नदारद देखकर एडीओ पंचायत की क्लास ली। 6: 45 बजे सांसद ने ग्रामीणों के साथ प्राथमिक विद्यालय जामताली में योगाभ्यास किया। इस दौरान डॉक्टर यजुर्वेद योगाचार्य योगाभ्यास के साथ योग के महत्व पर प्रकाश डाला। 7:45 बजे सांसद ने अपने टीम के साथ जामताली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और मां काली के मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया। 8:00 सांसद ने राजेश पुष्पाकर के आवास पर जलपान किया। वहां पर कार्यक्रम के आयोजक जामताली प्रधान प्रमोद कुमार दुबे ने सांसद के समक्ष जामताली में पानी की टंकी खराब होने की गंभीरता से शिकायत किया। जिस पर सांसद ने डीएम से बात करने और दूसरी टंकी बनवाने का आश्वासन दिया। और जामताली में मनमानी विद्युत कटौती जर्जर विद्युत तार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने खारे पानी की समस्या की समस्या को प्रमुखता से प्रधान ने सामने रखा तो सांसद ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।IMG 20230529 WA0059

सुबह 9:00 बजे सांसद ने स्नान किया और पूजा पाठ किया। सांसद के जामताली प्रवास के दौरान भी मनमानी विद्युत कटौती होती रही। इस दौरान किसी तरह जनरेटर चलाकर कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। इसके बाद सांसद ने विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक की। और पार्टी को मजबूत बनाने हर बूथ को जिताने का मंत्र दिया। और अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी से जुटजाने की अपील किया । सांसद ने 10:00 बजे प्राथमिक विद्यालय जामताली में स्कूली बच्चों अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सांसद से विद्यालय की समस्या रखी जिस पर सांसद ने विद्यालय में वाटर कूलर फर्नीचर इंटरलॉकिंग शीघ्र लगवाने की बात कही। 11:30 बजे सांसद संगम लाल गुप्ता कार्यक्रम से ढकवा में शपथ ग्रहण समारोह में चले गए उसके बाद 1:30 बजे सांसद पुनः जामताली पहुंचे। और चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पर स्कूली बच्चों को पुस्तक वितरण किए। और शिक्षकों पत्रकारों समाजसेवियों को सम्मानित किया। उसके बाद 2 बजे सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें सम्मानित किया।2:30 बजे सांसद ने समूह की महिलाओं के साथ बैठक किया और उन्हें सम्मानित किया।प्रतापगढ़ न्यूज : जामताली में प्रवास के दौरान सांसद ने योगाभ्यास कर दिया निरोग रहने का संदेश

3:00 बजे सांसद ने अपने सहयोगियों के साथ जामताली के मुन्ना पाल के यहां भोजन ग्रहण किया। उसके बाद शाम 4:00 बजे सांसद ने प्रबुद्ध जनों के साथ विद्यालय में प्रबुद्ध जनों बुद्धिजीवियों समाजसेवियों भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सांसद के प्रवास के दौरान चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों द्वारा सड़क बिजली पानी नाली आवास शौचालय पेंशन सहित तमाम समस्याओं को लेकर लोग सैकड़ों शिकायती प्रार्थना पत्र देते रहे। सांसद ने सभी की समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। लेकिन भीड़ भाड़ में एक भी गंभीर समस्या का त्वरित निस्तारण न होने से फरियादी मायूस देखे गए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत है। शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। इसके लिए शिक्षक के साथ अभिभावकों को भी आगे आना होगा। सांसद ने योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि योग से लोग निरोग होते हैं। सभी को सुबह योगाभ्यास करना चाहिए। और भोर में उठकर पैदल टहलने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। उन्होंने इस दौरान भाजपा के द्वारा कराए गए विकास को गिनाया। खास बात यह है कि सांसद के 24 घंटे जामताली में प्रवास के दौरान भी बिजली विभाग में कोई सुधार नहीं दिखा। रात दिन बिजली की मनमानी कटौती होती रही। और लोग गर्मी से परेशान होते रहे। लेकिन बिजली विभाग पर सांसद का कोई असर नहीं दिखा।और मनमानी कटौती होती रही।जिससे लोग रात दिन हैरान परेशान रहे। सांसद के प्रवास कार्यक्रम की व्यवस्था में आयोजक प्रधान प्रमोद कुमार दुबे, सेक्टर संयोजक राधा कृष्ण मिश्र, महेश मिश्र, विवेक त्रिपाठी, संचालक रामानंद ओझा, भगवान गुप्ता, दिनेश सोनी, दिलीप मोदनवाल, इंद्रजीत शर्मा, पप्पू सरोज,पन्ना लाल भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनों का कार्यक्रम की व्यवस्था में सराहनीय सहयोग रहा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी एवं डीसीपी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की परीक्षा की तैयारी हेतु विभिन्न विद्यालयो में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
Next: Bihar News एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड से सम्मानित हुई मेरी आडलीन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.