Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पेराई सत्र 2025-26: डीएम ने चीनी मिलों को दिया निर्देश, भुगतान और गन्ना आपूर्ति पारदर्शी व किसान-हितैषी रखें

जनवाद टाइम्स 10 February 2026
पेराई सत्र 2025-26: डीएम ने चीनी मिलों को दिया निर्देश, भुगतान और गन्ना आपूर्ति पारदर्शी व किसान-हितैषी रखें
Share News
       

बेतिया / पश्चिमी चंपारण। पेराई सत्र 2025-26 के दौरान चीनी मिलों के संचालन, गन्ना आपूर्ति और ईख मूल्य भुगतान की स्थिति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सभी प्रमुख चीनी मिलों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पेराई सत्र 2025-26: डीएम ने चीनी मिलों को दिया निर्देश, भुगतान और गन्ना आपूर्ति पारदर्शी व किसान-हितैषी रखें

समीक्षा के दौरान चीनी मिलों द्वारा किसानों को किए गए ईख मूल्य भुगतान की स्थिति प्रस्तुत की गई। इसके अनुसार हरिनगर चीनी मिल ने 99.76 प्रतिशत, बगहा चीनी मिल ने 95.67 प्रतिशत, लौरिया चीनी मिल ने 83.73 प्रतिशत, नरकटियागंज चीनी मिल ने 83.12 प्रतिशत तथा मझौलिया चीनी मिल ने 80.18 प्रतिशत भुगतान किया है। जिलाधिकारी ने सभी मिल प्रबंधन को शेष बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गन्ना क्रय की समीक्षा में बताया गया कि हरिनगर चीनी मिल ने 98.01 लाख क्विंटल, बगहा ने 65.30 लाख क्विंटल, लौरिया ने 24.96 लाख क्विंटल, नरकटियागंज ने 76.70 लाख क्विंटल तथा मझौलिया ने 44.29 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है। जिले में अब तक कुल 309.269 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है।

चीनी उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार पेराई सत्र 2025-26 में मझौलिया चीनी मिल ने 3.84 लाख क्विंटल, लौरिया ने 2.21 लाख क्विंटल, बगहा ने 6.92 लाख क्विंटल, हरिनगर ने 10.56 लाख क्विंटल और नरकटियागंज ने 7.86 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। कुल उत्पादन 31.39 लाख क्विंटल दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गन्ना परिवहन में ओवरलोडेड वाहनों का उपयोग नहीं किया जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों और चीनी मिल प्रबंधन को आपसी समन्वय के साथ पेराई सत्र को सुचारू, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से संचालित करने को कहा गया।

बैठक में गुड़ इकाई अनुज्ञप्ति निर्गमन को लेकर भी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मिलों को प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन करते हुए संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ऋतु रानी, यातायात डीएसपी अतनु दत्ता, सहायक ईखायुक्त उत्तर बिहार रेमंत झा, ईख पदाधिकारी श्रीराम सिंह सहित विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बेतिया में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और हेल्थ कार्ड कैंप आयोजित, 59 जायरीन को लगा टीका
Next: Agra News : वी.एस. स्पोर्ट्स एकेडमी के सम्भव शर्मा ने दुबई में रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.