Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मन की पीड़ा : मैं आपका गाँव बोल रहा हूँ

जनवाद टाइम्स 7 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200506_211720

 

लेखक:- महेंद्र पाल सिंह 

मैं आपका गाँव बोल रहा हूँ
====================
मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर ये आरोप लगता रहा है कि यहाँ रहोगे तो भूखे मर जाओगे। मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप लगता रहा है कि यहाँ अशिक्षा रहती है। मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर असभ्य और जाहिल गंवार होने का भी आरोप लगता रहा है।

हाँ ! मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप लगाकर मेरे ही बच्चे मुझे छोड़कर दूर सुख की खोज में बड़े – बडे शहरों में चले गए। जब मेरे बच्चे मुझे छोड़कर जाते हैं तो मैं रात भर सिसक-सिसक कर रोता हू। फिर भी मरता नही। मन मैं एक आस लिए आज भी मेरी ये आँखें उनका इंतजार करती है कि शायद मेरे बच्चे आ जाये और हाँ! उन्हें देखने की ललक में वर्षो से सोया भी नही हूँ। लेकिन हाय ! जो जहाँ गया वो वहीं का होकर रह गया।

मैं पूछना चाहता हूँ अपने उन सभी बच्चों से कि क्या मेरी इस तथाकथित दुर्दशा के लिए जिम्मेदार तुम नहीं हो ? अरे ! मैंने तो तुम्हे कमाने के लिए शहर भेजा था की तुम शहर से कमा कर मुझे ला कर दोगे ! पर हाय ! तुम मुझे छोड़ शहर के ही हो गए।

मैने सोचा था कि तुम्हारी कमाई से आने वाली पीढ़ी के लिए सुखद मकान, अच्छा विद्यालय, उनके खेलने के लिए बढ़िया मैदान, आधुनिक अस्पताल, आदि -आदि बनाऊंगा ! क्योकि मैं जानता हूँ कि तुम मेरी इसी कमी के कारण मुझसे दूर शहर में जा कर रह रहे हो।

सरकारी अधिकारी व राजनेता बड़े होकर बड़े – बडे शहरों में रहते हैं इसलिए ये सुविधाएं वे शहर में तो देते है पर गांव को अपने हाल पर मरने को छोड़ देते हैं। पर मुझे उनसे नही तुमसे शिकायत है कि तुमने भी मुझे भुला दिया जिसके लिए मैं आज भी जी रहा हूँ ..।

पर आज मैं बहुत खुश हूँ ..
क्योकि मेरे बच्चे देश भर से भाग-भाग कर मेरे पास आ रहे है !! रेलगाड़ी या बस नहीं मिली तो सैकड़ों मील पैदल चलते हुए भी अपने परिवार को साथ लेकर आ रहे है।

जो बच्चे यह कहकर मुझे छोड़ शहर चले गए थे कि गाँव में रहेंगे तो भूख से मर जाएंगे, वो किस आस विश्वास पर पैदल ही गाँव लौटने लगे? मुझे तो लगता है निश्चित रूप से उन्हें ये विश्वास है कि गाँव पहुँच जाएंगे तो जिन्दगी बच जाएगी,भरपेट भोजन मिल जाएगा, परिवार बच जाएगा। सच तो यही है कि गाँव कभी किसी को भूख से नहीं मरने देता। हाँ मेरे लाल आ जाओ मैं तुम्हें भूख से नहीं मरने दूँगा।

आओ मुझे फिर से सजाओ, मेरी गोद में फिर से चौपाल लगाओ, मेरे आंगन में चाक के।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : इटावा सफारी में नए शेरों के लिए बनेंगे नए आशियाने
Next: आंध्र प्रदेश(विशाखापत्तनम) में प्लांट से केमिकल गैस लीक, अब तक 8 की मौत, 5000 से अधिक बीमार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260322-WA0008
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayaraj News : गोकुल शाखा उत्सव में डॉ संजय सिंह का व्याख्यान

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
अम्बेडकरनगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ईद-उल-फितर पर लोगों से मिलते हुए
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ने ईद-उल-फितर पर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
IMG-20260321-WA0064
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
Gemini_Generated_Image_h0szfdh0szfdh0sz
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका

जनवाद टाइम्स 21 March 2026

Latest News

  • Prayaraj News : गोकुल शाखा उत्सव में डॉ संजय सिंह का व्याख्यान
  • UP News : अम्बेडकरनगर में विधायक त्रिभुवन दत्त ने ईद-उल-फितर पर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
  • Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़
  • Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका
  • Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d