
मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व एस पी ट्रैफिक के आदेशानसार थाना पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रेलवे रोड के कुशल नेतृत्व में केसरगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने दोपहिया वाहन चेकिंग का अभियान चलाया। थाना पुलिस ने अभियान चलाने का मुख्य कारण बताया कि दोपहिया वाहन वालों के पास हेलमेट, आरसी, प्रदूषण व बीमा न होने पर चालान भी काटे।
थाना पुलिस द्वारा जनता को जागरूक भी किया गया कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। आए दिन प्रशासन द्वारा जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है। जिसमे जनता को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाता है।